स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर की मुगलों की तरफदारी, ट्रोलर्स ने कहा- 'तुम्हें और जलील होना है'
मुंबई। स्वरा भास्कर बॉलीवुड की ऐसी सेलेब्रिटी हैं जो पॉलिटिकल और सोशल मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं। इसके चलते उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ फिर देखने को मिला जब स्वरा ने एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा कि मुगलों ने हमारे देश को अमीर बनाया है। इस पोस्ट को देखते ही गुस्साए फॉलोवर्स ने स्वरा को जमकर लताड़ लगा दी। हालांकि इन ट्रोल्स पर अभी तक स्वरा को कोई रिएक्शन नहीं आया है। एक यूजर ने स्वरा पर तंज कसते हुए लिखा- इनकी बातों को ज्यादा तवज्जो न दिया जाए। जानिए पूरा मामला

ये ट्वीट किया स्वरा भास्कर ने
स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- मुगलों ने भारत को अमीर बनाया। साथ ही स्वरा ने फैक्ट और हिस्ट्री जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया। स्वरा ने जिस ट्वीट को शेयर किया उसमें लिखा हुआ था- मुगल विजेता के रूप में भारत आए लेकिन वह उपनिवेशवादी नहीं बल्कि भारतीय के रूप में याद किए जाते हैं। उन्होंने व्यापार, विकसित सड़कों, समुद्री मार्गों, बंदरगाहों को प्रोत्साहित किया। उनके तहत हिंदू सबसे अमीर थे।

बस क्या फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं स्वरा भास्कर
ट्वीट शेयर होते ही कमेंट्स की बरसात हो गई। हर कोई स्वरा की आलोचना करता दिखाई दे रहा है। किसी ने स्वरा की इतिहास को लेकर क्लास लगा दी तो किसी ने कहा कि पाकिस्तान चली जाओ। वहीं एक यूजर ने तो यहां तक बोल दिया कि स्वरा भास्कर को ट्रोल होने का शौक है। वो जानबूझ कर ट्रोल्स को इनवाइट करती हैं। एक ने लिखा- लगता है कोई काम नहीं है तभी ये बेहूदा बात कर रही हो। मुगलों ने भारत को और गरीब किया सभी मुगल लुटेरे थे। यहां तक कि तुम जैसे को अपना गुलाम भी बनाया। कम से कम शक्ल अच्छी नहीं है तो बातें तो अच्छी करो। एक ने लिखा- अभी तो तुम्हें और जलील होना है।

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
ये पहला मौका नहीं है जब स्वरा भास्कर इस तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी वो कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रख चुकी हैं। इनमें से कई मुद्दों को लेकर स्वरा ट्रोल भी हो चुकी हैं। स्वरा ट्वीटर पर काफी एक्टिव हैं, वो ट्रेंड होने वाले लगभग हर हैशटैग में हिस्सा लेती दिखाई देती हैं। बीते दिनों वो #IFakedItToo कैंपेन में भी बढ़चढ़ कर शामिल हुई थीं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications