डॉन छोटा राजन के भाई को भाजपा से उम्मीद, लड़ रहा है चुनाव
मुबंई। दीपक निकालजे रीयल एस्टेट का काम करता है, वो बॉलिवुड फिल्मों का प्रड्यूसर हैं, फिलहाल वह महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से चुनाव लड़ रहा है। आप सोच रहे होंगे इसमें खास क्या है? हम आपको बताते है। दीपक निकालजे कोई और नहीं बल्कि फरार गैंगस्टर छोटा राजन का भाई है।

दीपक तीसरी बार विधायक बनने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। इस काम में उसे बीजेपी समर्थन कर रही है। दीपक आरपीआई के टिकट पर चेंबूर से चुनाव लड़ रहा है। इस सीट पर 10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। दीपक चुनावी कैंपेन के दौरान बहुत कम बोलते हैं। हते है कि गैंगस्टर का भाई होना क्या गुनाह है। बीजेपी की सहायता से उसे उम्मीद है कि उसकी नैया पार लग जाएगी।
चेंबुर विधानसभा क्षेत्र पर इस बार बीजेपी और आरपीआई में गठबंधन है। चेंबुर सीट बीजेपी ने आरपीआई को दिया है। इस क्षेत्र में आरपीआई का अच्छा खासा प्रभाव है।ऐसे में बीजेपी उसे जीतने में मदद कर रही है। उसे ये उम्मीद है कि बीजेपी की मदद से वो चुनाव जीत जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications