कोहरे के कहर से पूरा उत्तर भारत परेशान, दिल्ली में कम विजिबिलिटी और असर बेंगलुरु की उड़ानों पर
नई दिल्ली । बुधवार को एक बार फिर से कोहरे ने कोहराम मचाया है, बीते दो दिनों से निकल रही धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी लेकिन आज एक बार फिर से धुंध ने लोगों की चाल पर ब्रेक लगा दिया, जिसका नतीजा ये हुआ कि दिल्ली और उसके आस-पास के कई इलाकों में 11 बजे तक विजिबिलिटी काफी कम थी। जिसके कारण कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा और कई ट्रेन लेट से चल रही हैं। कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण आज सड़कों पर भी ट्रैफिक की गति काफी स्लो देखी गई है। खराब मौसम के कारण 13 ट्रेनों को रद्द तथा 4 के समय में बदलाव किया गया है।

गाड़ियों और विमानों के लेट होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कोहरे के कारण महरौली में एक कार और टेंकर की टक्कर हो गई, जिसमें 1एक व्यक्ति की मौत भी हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीक के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के मौसम का असर दक्षिण भारत की उड़ानों पर भी पड़ा है। कोहरे के कारण दिल्ली होकर जाने वाली विमानें भी लेट हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज बैंगलोर एयरपोर्ट से 22 उड़ाने अपने निर्धारित वक्त से पीछे चल रही हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बर्फीली हवाओं का रुख उत्तर भारत की ओर हो गया है। अभी कई दिन और यही स्थिति बनी रहेगी इसलिए लोगों को सर्दी के प्रति सजग रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications