बीजेपी मुख्यालय में बोले पीएम मोदी- हमने बिना डिगे जनता की सेवा की है, अब पिछली बार से भी ज्यादा करेंगे

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पहुंचे हैं। अमित शाह ने कहा कि, महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की गठबंधन सरकार बनने जा रही है और हरियाणा में बीजेपी के वोट शेयर में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विश्वास प्रकट करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि अभिनंदन।

PM Modi reaches BJP headquarters, Shah is also present

अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, आज दोनों राज्यों में भाजपा के विजय के अवसर पर हम यहां एकत्रित हुए हैं तो सबसे पहले मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय से धन्यवाद और बधाई देना चहता हूं। बीजेपी मुख्यालय में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रक्षामंत्री राजनाथ सहित भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

अमित शाह ने आगे कहा कि, मैं आप सबके माध्यम से देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को इस बात की विशेष बधाई देना चाहता हूं कि मोदी 2 में पहले दोनों चुनाव भाजपा जीतकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि, हरियाणा में गत विधानसभा चुनाव से अपने वोट में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए हम सबसे बड़े दल बनकर उभरे हैं और इसके लिए हरियाणा की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं।

मोदी ने जनता से कहा, मैं सबसे पहले दिवाली का आरंभ होने से पूर्व ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा और हमारे साथियों के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिए हैं इसके लिए मैं उनका अंत:करण से अभिनंदन करता हूं, उनका साधुवाद करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा महाराष्ट्र इकाई और भाजपा हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता, उन्होंने भी जनता का विश्वास जीतने में अथाह प्रयास किया, लोगों के आशीर्वाद प्राप्त किए, उनका भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, महाराष्ट्र में हमें गत चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, हरियाणा में सिर्फ 2 सीटों का बहुमत था, इसके बावजूद भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने सबको साथ लेकर दोनों राज्यों की जो सेवा की और अविरत कार्य करते रहे, ये उसी का परिणाम है कि उनपर जनता ने दोबारा अपना विश्वास जताया है।

पीएम मोदी ने कहा, हरियाणा अपने आप में एक अभूतपूर्व विजय है क्योंकि इन दिनों एक सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करके दोबारा जीतने की घटनाएं बहुत कम होती है और ऐसे वातावरण में दोबारा सबसे बड़े दल के रूप में विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करके आना बहुत बड़ी बात है। महाराष्ट्र में गत 50 वर्ष में एक भी मुख्यमंत्री लगातार पूरे 5 वर्ष तक सेवा नहीं कर पाया। 5 वर्ष तक मुख्यमंत्री के रूप में लगातार कार्य करने का काम 50 वर्ष बाद देवेंद्र जी ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+