घरेलू हिंसा का दर्द झेल चुकी इन अभिनेत्रियों ने अपने पति का किया पर्दाफाश, एक तो रह चुकी हैं मिस वर्ल्ड

मुंबई, 5 अगस्त। मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर सभी को हैरान कर दिया। शालिनी ने हनी सिंह पर मारपीट और अपशब्द इस्तेमाल करने को लेकर केस दर्ज कराया है। इस मामले में रोज नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं, वहीं हनी सिंह की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। घरेलू हिंसा का दर्द सिर्फ शालिनी तलवार ने नहीं सहा है बल्कि देश कई महिलाओं को रोजाना इस तकलीफ से गुजरना पड़ रहा है।

अभिनेत्रियों ने भी झेला घरेलू हिंसा का दर्द

अभिनेत्रियों ने भी झेला घरेलू हिंसा का दर्द

घरेलू हिंसा का दर्द झेल रहीं कुछ महिलाएं चुपचाप अत्याचार सहन करती रहती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने खुद को इस उत्पीड़न से आजाद कराया। लोग इस बात से हैरान हैं कि जब मशहूर टीवी एक्ट्रेस घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं तो आम महिला कैसे खुद की रक्षा करे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कभी न कभी घरेलू हिंसा का दर्द झेला था। हालांकि उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी और इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।

टीवी शो 'डायन' फेम एक्ट्रेस प्रिया बठीजा

टीवी शो 'डायन' फेम एक्ट्रेस प्रिया बठीजा

एकता कपूर के लोकप्रिय टीवी शो 'डायन' में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया बठीजा को अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखने का मिला। प्रिया ने टीवी एक्टर कवलजीत से शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। अंत में पिछले साल 2020 में इस कपल ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। एक इंटरव्यू में प्रिया ने कवलजीत पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

एक्ट्रेस दीपिशिखा नागपाल

एक्ट्रेस दीपिशिखा नागपाल

कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी एक्ट्रेस दीपिशिखा नागपाल किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने साल 2012 में शादी की थी लेकिन यह सफल नहीं हो सकी। दीपिशिखा नागपाल ने भी अपने पति पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यही वजह थी जो वह शादी के चार साल बाद अपने पति से अलग हो गईं।

पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी

पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी

घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं में पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का भी नाम आता है। वर्ष 2008 में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत चुकीं युक्ता मुखी ने बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की थी। शुरू के कुछ साल अच्छे से बीतने के बाद पांचवें वर्ष तक दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। युक्ता ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने अपने पति के खिलाफ केस भी दर्ज किया और तलाक ले लिया।

राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली

राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली

टीवी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' की कंटेस्टेंट और राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली की शादी काफी चर्चा में रही थी। हालांकि शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं और अंत में दोनों अलग हो गए। डिंपी ने राहुल महाजन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और शादी के साल भर के भीतर ही उनसे तलाक ले लिया। वर्तमान में दोनों अपने-अपने पार्टनर के साथ खुश हैं।

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। उन्होंने दो शादियां कीं लेकिन दोनों ही असफल रहीं। साल 1998 में श्वेता ने एक्टर राजा चौधरी से शादी की। इसके कुछ साल बाद ही श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंगा का आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया। इसके बाद श्वेता ने टीवी एक्टर अभिनव कोहली से साल 2013 में शादी की लेकिन यह भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। श्वेता तिवारी ने अभिनव पर भी मारपीट का आरोप लगाया था।

'नागिन' फेम आरजू गोवित्रिकर

'नागिन' फेम आरजू गोवित्रिकर

ताजा मामला टीवी शो 'नागिन' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर को लेकर सामने आया है। उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ सबरवाल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। अब वह सिद्धार्थ के साथ नहीं रहना चाहती। एक्ट्रेस के मुताबिक सिद्धार्थ उन्हें नशे की हालत में खूब पीटता था। इतना ही नहीं उन्होंने बाथरूम तक में में ले जाकर मारपीट की थी।

एक्ट्रेस रश्मि देसाई

एक्ट्रेस रश्मि देसाई

गाजियाबाद में गुपचुप शादी रचाने वाले एक्टर नन्दीश और 'उतरन' फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने फैंस को उस समय हैरान कर दिया जब साल 2016 में दोनों के तलाक की खबरें सामने आई। रश्मि देसाई और नन्दीश एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद रश्मि ने नन्दीश पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनसे तलाक ले लिया।

एक्ट्रेस निशा रावल

एक्ट्रेस निशा रावल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले टीवी एक्टर करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। यह मामला इस वर्ष जून में काफी चर्चा में रहा था। निशा ने करण मेहरा के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद करण को अरेस्ट कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें: 'थप्पड़ मारा, पेट पर लात मारी, घसीट कर घर से कर रहा था बाहर', TV एक्ट्रेस ने लगाया पति पर घेरलू हिंसा का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+