'थप्पड़ मारा, पेट पर लात मारी, घसीट कर घर से कर रहा था बाहर', TV एक्ट्रेस ने लगाया पति पर घेरलू हिंसा का आरोप
'थप्पड़ मारा, पेट पर लात मारी, घसीट कर घर से कर रहा था बाहर', TV एक्ट्रेस ने लगाया पति पर घेरलू हिंसा का आरोप
मुंबई, 05 अगस्त: टीवी और कुछ फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री आरजू गोवित्रिकर ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आरजू गोवित्रिकर ने अपने पति सिद्धार्थ सभरवाल से तलाक लेने की अर्जी 2 साल पहले दायर की थी। जिसके बारे में अब एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर ने खुलकर मीडिया से बात की है। आरजू गोवित्रिकर ने कहा है कि वह अपने सिद्धार्थ सभरवाल से तलाक को मजबूर हो गई हैं क्योंकि गाली-गलौच, मारपीट, घेरलू हिंसा और बेवफाई अब हद से पार हो गई है। आरजू गोवित्रिकर फेमस टीवी एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर की बहन हैं। आरजू फिल्म बागबान और टेलीविजन शो नागिन 2 में नजर आ चुकी हैं।

'अब बस बहुत हो गया, मैं इसे और नहीं झेल सकती'
आरजू गोवित्रिकर ने 2019 में अपने पति सिद्धार्थ सभरवाल के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी और तलाक की अर्जी दायर की थी। आरजू गोवित्रिकर ने एक लीडिंग डेली से बात करते हुए कहा, ''हां, मैंने तलाक के लिए अर्जी दी है, क्योंकि अब बस बहुत हो गया और मैं इसे अब और झेलने वाली नहीं हूं। मैंने अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट भूल गई थी, मैंने सबकुछ भूल कर आगे बढ़ने की कोशिश की थी, मैंने अपनी पूरी कोशिश की। लेकिन मामला फिर से मेरे सिर के पार चला गया है और मैं सिद्धार्थ के साथ अपनी जिंदगी को जारी नहीं रख सकती हूं। मैंने अब तक कहीं भी इसके बारे में बात नहीं की थी, कहीं भी इसके बारे में कोई खबर नहीं आई। मैं उस वक्त चुप रही, जब 2 साल पहले पत्रकारों के फोन आए थे लेकिन मैं अब बोलूंगी।''

'इतना पीटा कि शरीर पर काले, नीले रंग के निशान हो जाते थे'
आरजू गोवित्रिकर ने कहा, ''मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे पति ने मुझे मेरी गर्दन से खींच कर जबरन मुझे फ्लैट से बाहर निकालने की कोशिश की। उसने मुझे थप्पड़ मारा। उसने मेरे पेट में लात मारी है। उसने मुझे इतना पीटा कि मेरे शरीर पर काले और नीले रंग के निशान आ जाते थे। मैं घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। मैं ये नहीं चाहती थी कि कोई मेरे घाव को देखे।''

'मेरे पति की रसियन गर्लफ्रेंड भी थी...'
आरजू गोवित्रिकर ने कहा, "हमारी शादी के दो साल बाद सिद्धार्थ ने सबसे पहले मुझपर हाथ उठाया। हमारी शादी के 3 साल बाद हमारे बेटे का जन्म हुआ। उसके बाद से वह मेरे से अलग रहने लगा। वह दूसरे कमरे में सोने लगा था। उसके बाद, मुझे पता चला कि उसकी एक रसियन गर्लफ्रेंड भी है। जिसके साथ वह लगातार चैट करता था। मैंने उसके बारे में सिद्धार्थ से पूछा भी था। मुझे नहीं पता कि वे अब साथ हैं या नहीं, क्योंकि वह अब मेरे साथ नहीं रहता है।''

'उसने जितनी बार पीटा, सबके सीसीटीवी फुटेज हैं'
आरजू गोवित्रिकर ने दावा किया, ''मेरे पास वे चैट और ऐसे सीसीटीवी फुटेज हैं, जिसमें वह हिंसा करते दिख रहा है। उसने जितनी बार मुझे पीटा है, वह सब कैमरे में कैद है। इससे मुझे न्याय में मदद मिलेगी।"
आरजू गोवित्रिकर ने कहा कि उसके पति ने उसे जातिवादी गालियां भी दी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब वह 'ब्लैकआउट' से पीड़ित होने लगी थी। हालांकि इस पूरे मामले पर सिद्धार्थ ने कहा है कि, आरजू जो चाहती है उसे कहने दो। मुझे कुछ नहीं कहना है।












Click it and Unblock the Notifications