गुजरात के मोरबी जैसा कर्नाटक में भी हो सकता था बड़ा हादसा, पुल पर फंस गई कार, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

गुजरात के मोरबी में पुल गिरने के कुछ ही दिनों बाद कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक भयानक हादसा होते-होते बच गया।

गुजरात के मोरबी में पुल गिरने के कुछ ही दिनों बाद कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक भयानक हादसा होते-होते बच गया। उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुरा कस्बे में एक व्यक्ति अपनी कार को नदी के ऊपर बने एक छोटे से संदिग्ध ब्रिज पर ले गया। घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है।

प्रतीकात्मक फोटो

वीडियो में देखा जा रहा है कि पुल पर एक कार फंस गई है। व्यक्ति को पुल पर अपनी कार चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। स्थानीय लोगों ने देखा तो कार निकालने में मदद की। बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पुल केवल दोपहिया और पैदल चलने वालों के लिए है। लेकिन, उन्होंने इसका इस्तेमाल कार चलाने के लिए किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अधिकारियों को सतर्क किया और कार चालक को सावधान किया।

कार चालक ने दावा किया कि वह इस बात से अनजान था कि पुल चौपहिया वाहनों के लिए अनुपयुक्त है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुल पर बाइक देखी और माना कि कारें भी इससे पार हो सकती हैं। वह स्थानीय निवासी नहीं है।

यह भी पढ़ें- मोरबी में 43 साल पहले आई थी एक भयानक आपदा, तब RSS-Modi की भूमिका ने बदल दी थी गुजरात की राजनीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+