NDA में कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनें: उपेंद्र कुशवाहा
पटना। हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि एनडीए सरकार में मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा गठबंधन का साथ छोड़ सकते हैं। इसके पहले भी कई बार ऐसी खबरें आती रही हैं कि कुशवाहा एनडीए का साथ छोड़ राजद के साथ जा सकते हैं। वहीं, ये भी खबर है कि सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर भी बीजेपी और आरएलएसपी के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। इस खबरों पर केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी सफाई दी है।
ये भी पढ़ें: आखिर क्यों डॉलर के मुकाबले फिसल रहा है रुपया? जानिए बड़े कारण

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में कुछ ऐसे लोग हैं जो ये नहीं चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोग जानबूझकर ये अफवाह फैलाने का काम करते हैं और एनडीए में दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं।
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में कहा था कि यदुवंशियों का दूध और कुशवाहों का चावल मिल जाए तो खीर बनने में देर नहीं लगेगी। लेकिन इसके लिए केवल दूध और चावल ही नहीं बल्कि छोटी जाति और दबे-कुचले समाज के लोगों का पंचमेवा भी साथ में होना चाहिए। कुशवाहा के इस बयान पर ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थी कि वो एनडीए का साथ छोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Article 35A: आखिर क्या है अनुच्छेद 35ए, क्यों मचा है इस पर संग्राम?












Click it and Unblock the Notifications