गलवान में भारत का कोई जवान लापता नहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स रिपोर्ट गलत: सेना

नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प में शामिल भारतीय सेना का कोई भी जवान लापता नहीं हुआ है। आर्मी ने न्यूयॉर्क टाइम्स में 17 जून को प्रकाशित एक लेख में किए गए दावे को खारिज कर दिया है। वहीं भारतीय सैनिकों को निहत्थे भेजे जाने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवाल को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खारिज किया है।

there are no Indian troops Missing in ladakh clash: Indian Army

बुधवार को न्यूयॉर्क टाइम्स में इन चाइना - इंडिया क्लैश, टू नेशनलिस्ट लीडर विद लिटिल रूम टू गिव के लेख में भारतीय सैनिकों के लापता होने की बात का जिक्र था, जिसका भारतीय सेना ने खंडन किया है। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि कैसे दोनों देश (भारत और चीन) आगे और तनाव नहीं चाहते, 'खासकर भारत, जहां सैन्य बल चीन के सैन्य बलों के बराबर पावरफुल नहीं हैं और कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति की वजह से भी।

Recommended Video

    India China Tension: Foreign Ministry से सुनिए अब तक का पूरा अपडेट | Galvan Valley | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि, मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थीं जिसमें कहा गया था कि, गलवान घाटी में हुए टकराव के बाद मेजर और कैप्‍टन रैंक के ऑफिसर समेत कुछ जवान गायब हैं। गलवान घाटी में हुए इस टकराव में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। वहीं चीन को भी इसमें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। अब सेना ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही किसी भी जवान या अधिकारी के लापता होने की खबरों को गलत बताया है।

    सोमवार को चीन के साथ हुए संघर्ष में कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि चीन के भी 43 जवान हिंसक टकराव में ढेर हुए हैं। सेना सूत्रों की ओर से बताया गया है कि कुछ घायल सैनिकों का लद्दाख में एक अस्‍पताल में इलाज जारी है और वह ठीक हैं।

    सेना ने इससे ज्‍यादा जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। 15,000 फीट की ऊंचाई पर चीन के सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में कुछ सैनिक गलवान नदी में जा गिरे थे। हिमालय की ऊंचाई से बहने वाली गलवान नदी का पानी उस समय खून जमा देने जितना ठंडा था। चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर लोहे की रॉड्स, पत्‍थर जिन पर कांटे वाले तार लिपटे थे और कील लगी लाठी से हमला बोला था। कुछ सैनिक इसी दौरान नदी में जा गिरे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+