.....तो 2047 से पहले ही भारत बन जाएगा पाकिस्तान, इस तथ्य के साथ भाजपा नेता का विवादित बयान

नई दिल्ली- सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने मुसलमानों को लेकर एक बेहद ही विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने देश में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को निशाना बनाने की कोशिश की है। उपाध्याय ने आशंका जताई है कि अगर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून तुरंत नहीं बनाया गया, तो यह देश आजादी के सौ वर्ष पूरे होने से पहले ही पाकिस्तान बन जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले योगगुरु स्वामी रामदेव भी इसी तरह आबादी को कंट्रोल करने के लिए सख्त कदम उठाने की वकालत कर चुके हैं।

अपराधियों का बहाना, मुस्लिमों पर निशाना

अपराधियों का बहाना, मुस्लिमों पर निशाना

भारत में बढ़ती आबादी हमेशा से चिंता की वजह रही है। भारत ही नहीं, दुनिया भर के देशों के लिए यह परेशानी का सबब है और आने वाले समय के लिए बहुत बड़ा संकट भी है। लेकिन, इस बहाने बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने अपने ट्वीट के जरिए सिर्फ मुसलमानों को घेरने की कोशिश की है। उपाध्याय ने अपनी पोस्ट के समर्थन में जिस थाने के अपराधियों की लिस्ट का हवाला दिया है, वह उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज पुलिस स्टेशन की है। वहां पर इलाके के टॉप 10 अपराधियों की सूची लगाई गई है, जिनमें से सभी अपराधी नाम से मुस्लिम लग रहे हैं। इसी बहाने अश्विनी उपाध्याय ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के साथ-साथ समान नागरिक संहिता और समान शिक्षा का भी मुद्दा उठा दिया है।

तो पाकिस्तान बन जाएगा भारत- अश्विनी उपाध्याय

अश्विनी उपाध्याय ने उस थाने में टंगी लिस्ट के आधार पर कुख्यात अपराधियों के नामों के आधार पर ट्वीट कर कहा है कि,"थाना स्तर पर चिन्हित टॉप 10 अपराधियों का विवरण ध्यान से पढ़िए। पिता ने जनसंख्या विस्फोट किया और बच्चे बम विस्फोट कर रहे हैं। यदि समान शिक्षा, समान नागरिक संहिता के साथ-साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून तत्काल नहीं बनाया गया, तो भारत 2047 से पहले ही पाकिस्तान बन जाएगा।"

रामदेव भी आबादी नियंत्रण की कर चुके हैं मांग

रामदेव भी आबादी नियंत्रण की कर चुके हैं मांग

गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में योगगुरु स्वामी रामदेव भी कह चुके हैं कि एक अरब से ज्यादा जनसंख्या वाले देशों में जनसंख्या को नियंत्रित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। 23 जनवरी, 2019 को अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को खतरनाक बताते हुए एक उपाय सुझाया था। तब रामदेव ने कहा था कि जिनके दो से ज्यादा बच्चे हो जाएं, उनसे वोटिंग राइट्स छीन लिए जाने चाहिए। रामदेव ने कहा था, 'जनसंख्या नियंत्रण के लिए, जो भी दो से ज्यादा बच्चे पैदा करें, उससे वोट देने का आधिकार, सरकारी नौकरी और इलाज की सुविधा भी छीन लेनी चाहिए, चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम... तभी जनसंख्या नियंत्रित होगी..।' एक साल पहले भी रामदेव इस मुद्दे को गंभीरता से उठा चुके थे। तब भी उन्होंने कहा था कि दो से ज्यादा बच्चे वालों के बच्चों का न तो सरकारी स्कूलों में दाखिला मिले और न ही उन्हें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज या सरकार नौकरी की सुविधा ही दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+