Mahamana Express का किया ऐसा हाल, नल-शावर और पायदान तक चुरा ले गए यात्री
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सब किसने किया इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं है।
नई दिल्ली। Mahamana Express की शुरुआत हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ इसी बीच यात्रियों ने इस ट्रेन की दुर्गति करनी शुरू कर दी है। जब महामना एक्सप्रेस अपनी पहली ट्रिप पूरी कर वाराणसी से वड़ोदरा पहुंची तो यार्ड में ट्रेन देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। ट्रेन की पहली ट्रिप के बाद ही डिब्बों से 3 नल, 4 शावर जेट और डिब्बों के बीच में लगे 2 पायदान चोरी हो चुके थे।

महामना एक्सप्रेस से ये सब उड़ा ले गए चोर
रविवार को महामना एक्सप्रेस यार्ड में खड़ी थी। सफाई के दौरान कर्मचारियों ने पाया कि ट्रेन के 3 नल, 4 शावर जेट और 2 पायदान चोरी हो गए थे। सीटों के नीचे खाने के पैकेट्स पड़े हुए थे। कोच में लगे शीशे टूटने की हालत में थे। उनपर स्क्रैच लगा हुआ था. इसके अलावा टॉयलेट्स में बहुत गंदगी थी।

रेलवे कर रही है जांच
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सब किसने किया इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं है।वेस्टर्न रेलवे के चीफ पीआरओ रवींद्र भाकर ने बताया, 'हम पैसेंजर्स को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग डिब्बों से नल और शावर जेट चुरा कर ले गए। डिब्बों की हालत भी काफी खराब थी।'

महामना एक्सप्रेस में आधुनिक सुविधाएं हैं
आपको बता दें कि इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं दी गईं हैं। मॉड्युलर टॉइलट्स, बड़ा शीशा, एग्जोस्ट फैन, एलईडी लाइट, डस्टबिन, डिजाइनर सीट्स और बर्थ, पैसेंजर अड्रेस सिस्टम और जीपीएस बेस्ड पैसेंजर्स इन्फॉर्मेशन सिस्टम जैसी सुविधाएं इस ट्रेन में दी गईं हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को विडियो लिंक के जरिए इस ट्रेन की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications