PM मोदी ने कहा-आतंकवाद का शस्त्र है IED,लोकतंत्र का शस्त्र है वोटर ID, देखें Video

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019 ) के तीसरे चरण के लिए आज देश भर की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है,पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आज गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह के लिए मतदान किया है, मतदान डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाहर आकर मतदान वाली उंगली दिखाई और पैदल ही लोगों से मिलने पहुंच गए, प्रधानमंत्री खुली जीप में सवार होकर पोलिंग बूथ तक वोट डालने पहुंचे जहां बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया था।

सभी 100 फीसदी मतदान करें-पीएम मोदी

वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी आज मेरा कर्तव्य निभाने का मौका मिला, ये मेरे लिए गौरवपूर्ण पल है कि मेरे गृह राज्य गुजरात में वोट दिया, जैसे कुंभ में स्नान कर आनंद मिलता है वैसे ही वोट डालकर आनंद मिलता है, PM मोदी बोले कि पहली बार जो वोट दे रहे हैं ये सदी उनकी ही सदी है, इसलिए नए मतदाताओं को वह विशेष आग्रह करेंगे कि वे सभी 100 फीसदी मतदान करें।

यह पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

लोकतंत्र की ताकत है वोटर आईडी: पीएम

आतंकवाद का हथियार आईईडी है, तो लोकतंत्र की ताकत वोटर आईडी है, मैं पूरे यकीन से कह सकता हूं कि वोटर आईडी आईईडी से कहीं ज्यादा ताकतवर होता है, इसलिए हमें वोटर आईडी की ताकत समझनी होगी, आपको बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि आतंकवाद को जड़ से मिटना है और इसके लिए भारत हर चुनौती बर्दाश्त कर सकता है, भारत कमजोर नहीं है।

आज 117 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

आपको बता दें कि आज के चरण में गुजरात ( 26) और केरल (20) की सभी सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, इसके अलावा कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, दादरा नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1, जम्मू कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट पर भी आज मतदान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+