नोएडा: 'पार्क में नमाज' विवाद के बीच सामने आया VIDEO, पूछा- तुम यहां मस्जिद बनाओगे क्या?
नोएडा: नोएडा पुलिस की ओर से सेक्टर-58 में मल्टिनेशनल कंपनियों को अपने कर्मचारियों के समुदाय पार्क में शुक्रवार की नमाज अदा न करने के निर्देश देने के कुछ दिनों बाद अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक समूह के लोग पार्क में कुछ मुसलमानों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में समूह के लोग मुस्लिम भक्तों से यह पूछते हुए नजर आ रहे है कि क्या वे बिहार के किशनगढ़ से मस्जिद बनाने के लिए यहां आए थे।

मुस्लिम भक्तों से किया गया ये सवाल
इसके जवाब में जब मुस्लिम शख्स ने जवाब दिया कि वो केवल नमाज पढ़ने के लिए यहां आए हैं। इसके जवाब में कथित तौर पर राइट विंग के कार्यकर्ता उनको खरी खोटी सुनाते हैं और पार्क में नमाज पढ़े जाने को गलत ठहराने लगते हैं। जबकि मुस्लिम शख्स यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि वो केवल नमाज पढ़ने के लिए पार्क में इकट्ठा होते हैं। न्यूज चैनल एनडी टीवी ने इसका वीडियो शेयर किया है जिसमें कर्यकर्ता खुद को स्थानीय बता रहा है और अपना नाम मनोज शर्मा बताया है।

नोएडा पुलिस ने कंपनियों को जारी किया नोटिस
बता दें कि पार्क में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बीच नोएडा पुलिस ने कंपनियों को नोटिस जारी कर कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके मुस्लिम कर्मचारी पार्क में नमाज न पढ़ें। इस नोटिस में कहा गया है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को इस बारे में अवगत कराए कि पार्क में इकट्ठे होकर मुस्लिम कर्मचारी नमाज न पढ़ें। इस नोटिस में कहा गया है कि सेक्टर-58 स्थित अथॉरिटी के पार्क में प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि(जिसमें शुक्रवार को पढ़े जाने वाली नमाज शामिल है) की अनुमति नहीं है।

क्या बोले नोएडा से बीजेपी सांसद पंकज सिंह?
वहीं नोएडा से बीजेपी सांसद पंकज सिंह ने इसे धार्मिक भेदभाव का उदाहरण मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्क में नमाज पढ़ने से पहले उन्हें अधिकारियों से अनुमति लेनी चाहिए थी। वहीं बीएसपी मुखिया मयावती ने इसे 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार की विफलताओ को छिपाने के लिए भेदभावपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना कमद करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications