पत्रकार की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने यूपी सीएम के बारे में ये कह दिया

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री से जुड़े एक पोस्ट को शेयर करने को लेकर एक पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर राहुल गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कह दिया है कि योगी आदित्यनाथ बेवकूफों वाली हरकत कर रहे हैं।

The UP CM is behaving foolishly & needs to release the arrested journalists-Rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी में पत्रकार की गिरफ्तारी की कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने एक ट्वीट करके इसके लिए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है, "अगर मेरे बारे में फर्जी रिपोर्ट छापने वाले हर पत्रकार या झूठी बातें फैलाने वाले, आरएसएस/बीजेपी के प्रायोजित प्रोपेगेंडा करने वाले शातिरों को जेल में डाला गया, तो अधिकतर न्यूजपेपर/ न्यूज चैनल को भयंकर स्टाफ की किल्लत झेलनी पड़ेगी। यूपी के सीएम बेवकूफों जैसा व्यवहार कर रहे हैं और गिरफ्तार पत्रकार को रिहा करने की जरूरत है।"

दरअसल, यूपी पुलिस ने प्रशांत कनौजिया नाम के एक पत्रकार को सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी की बहुत आलोचना हो रही थी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। अब सर्वोच्च अदालत ने यूपी पुलिस को प्रशांत कनौजिया को रिहा करने के लिए कहा है। अदालत ने कहा है कि यह कोई हत्या का केस नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+