Corona काल में भारत की मदद के लिए आगे आया अमेरिका, सौंपे 100 वेंटिलेटर की दूसरी खेप

नई दिल्ली। US Help India to Fight againt Covid-19 कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिए अमेरिका ने एक बाद फिर से मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। अमेरिकी सरकार ने US एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट( USAID) के साथ मिलकर भारत को और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को 100 वेटिंलेटर्स दान किए है। ये दूसरा मौका है जब अमेरिका सरकार ने भारत को वेंटिलेटर्स सौंपे है और कोरोना वायरस( Covid-19) के खिलाफ लड़ाई में मदद की है।

 The United States Provides Second Shipment of 100 Ventilators to India

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी किए गए प्रेस रिलीज के मुताबिक US द्वारका सौंपे गए सभी वेंटिलेटर अमेरिका में बने हैं और ये सभी इस्तेमाल करने में आसान हैं। अमेरिका ने उच्च तकनीक वाले 100 नए वेंटिलेटर की दूसरी खेप बुधवार को भारत को सौंपी है। इस मौके पर अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने खुशी जाहिर की और कहा कि भारत को वेंटिलेटर्स की दूसरी खेप सौंपते हुए हमने भारत की सहायता करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) की प्रतिबद्धता को पूरा किया है।

यूएस दूतावास द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक वेंटिलेटर के अलावा USAID इन मशीनों को चलाने के लिए आवश्यक अतिरिक्त उपकरणों की मदद भारत को दे रहा है। इन वेटिलेंटर्स के USAID की ओर से वारंटी और अतिरिक्त ऑपरेटिव सप्लाई मशीन जिसमें ट्यूब, फिल्टर और अतिरिक्त कंपोनेंट भारत को सौंपे हैं। इसके साथ USAID भारत के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षमता को बढ़ाने के लिए कोऑडिनेट कर रहा है।
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में भारत को 200 वेंटिलेटर देने की घोषणा की थी। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भारत की मदद का आश्वासन दिया है और कहा है कि वो कोविड 19 की इस महामारी के दौरान अमेरिका भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है। अमेरिकी सरकार ने इससे पहले 14 जून को वेटिलेटर की पहली खेप भारत को सौंपी थी।

USAID की मदद से 7 अगस्त तक भारत में 3 करोड़ लोगों को सीधे तौर पर सहायता मिली है। USAID ने अब तक 40700 हेल्थ वर्कर को अब तक ट्रेंड किए है। इस ट्रेडिंग की मदद से हेल्थ वर्कर को कोरोना वायरस के बचने की ट्रेनिंग दी जा रही है। अब तक इसकी मदद से 46,000 फ्रंट लाइन वर्कर्स को और 950 हेल्थ केयर्स फैसिलिटी को ट्रेनिंग दी है। इन लोगों को सोशल डिस्टेसिंग, इंफेक्शन से बचने और पेसेंट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+