बेरोजगार ने दिया शादी का विज्ञापन- 'चाहिए कट्टर देशभक्त, बच्चे पालने में एक्सपर्ट और 9.45 पर जन्मी दुल्हन'

नई दिल्ली। शादी की चाह रखने वाले युवक-युवतियां आज के जमाने में जहां सोशल मीडिया पर साथी की तलाश करते हैं तो वहीं, कुछ अखबार में विज्ञापन देकर अपने लिए मनचाहे दूल्हा-दूल्हन की खोज करते हैं। मैट्रिमोनियल विज्ञापन में लोग अपनी जानकारी के अलावा अपने होने वाले जीवनसाथी में क्या खूबियां होनी चाहिए इस बात की जानकारी देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अखबार का एक मैट्रिमोनियल ऐड काफी वायरल हो रहा है जिसमें युवक ने अपनी दुल्हन में अजीबोगरीब खूबियों की डिमांड की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैट्रिमोनियल ऐड

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैट्रिमोनियल ऐड

दरअसल, पत्रकार और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट ज्योति यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मैट्रिमोनियल का विज्ञापन शेयर किया है जो अब खूब वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन ने युवक अपनी दुल्हन में जिन खूबियों की डिमांड की है उसे लेकर यह विज्ञापन ट्रोल हो गया है। ज्योति यादव ने जो पोस्ट शेयर किया है वह अखबार के ब्राह्मन कॉलम में छपे 31 साल के डॉ. अभिनव का है। उन्होंने ने विज्ञापन में लिखवाया है कि दुल्हन में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी होनी चाहिए।

लड़की में होनी चाहिए ये खूबियां

इसके अलावा डॉ. अभिनव को ऐसी दुल्हन की तलाश है जो सुबह 9.45 बजे जन्मी हो, हाइट 5 फीट 8 इंच हो साथ ही अमीर और बच्चे की परवरिश करने में विशेषज्ञ हो। अभिनव ने की मांग है कि उनकी होने वाली दुल्हन में देशभक्ति की भावना भी कूट-कूटकर भरी हो। हालांकि अभिनव ने यह भी बताया है कि वह बेरोजगार हैं लेकिन जल्द ही कोई काम करने लगेंगे। डॉ. अभिनव का यह मैट्रिमोनियल विज्ञापन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट

मैट्रिमोनियल विज्ञापन को शेयर करते हुए ज्योति यादव ने पोस्ट में लिखा है कि भारतीय हिंदू ब्राह्मण एक ऐसी दुल्हन की तलाश में है जो एक चरमपंथी है, जो अभी तक करुणामय, देशभक्त, शक्तिशाली, समृद्ध, बच्चे पैदा करने में विशेषज्ञ, सैन्य क्षमता और एक उत्कृष्ट रसोइया है। लेकिन वह खुद अभी बेरोजगार है। ज्योति यादव की इस पोस्ट पर कई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि जिस तरह की लड़की इस युवक को चहिए वह खूबी तो किसी सुपरवुमन में भी नहीं होगी। एक अन्य यूजर मोहित ने लिखा, खुद सेना में भर्ती क्यों नहीं हो जाता।

लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि अखबार में छपा यह विज्ञापन कब का है लेकिन सोशल मीडिया पर यह 16 फरवरी से वायरल हो रहा है। विज्ञापन में डॉक्टर अभिनव ने देशभक्ति वाली बात बोल्ड शब्दों में लिखवाया है। लोगों ने इसको ट्रोल करने के लिए जिस तरह के कमेंट किया है वह भी देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा इतनी सारी क्वालिटी एक दुल्हन में नहीं हो सकती, यहं तक की किसी सुपर वुमन में भी नहीं होगी। अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए इस लड़के को कई लड़कियों के साथ शादी करनी पड़ेगी। वहीं ट्विटर दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा कि ऐसे तो यह युवक हमेशा कुंवारा ही रहेगा।

यह भी पढ़ें: Big Boss 13: आसिम रियाज की भतीजी को सलमान ने दिया चॉकलेट, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+