यूपी के इस शहर में लहराएगा अटारी बॉर्डर से भी ऊंचा तिरंगा, 380 फीट होगी लंबाई

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जिस जिले मेरठ से 1857 का विद्रोह शुरू हुआ था वहां अब सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने की तैयारी की जा रही है। दरअसल यहां के वलीदपुर गांव में 380 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाना है। इसके लिए खंभे को गांव में लगा भी दिया गया है। मार्च महीने में शहर की सामाजिक संस्था श्री परमधम न्यास के सदस्यों द्वारा इस झंडे को फहराकर उद्घाटन किया जाएगा।

the tallest indian flag of 380 feet is all set to be hosted in meerut

बता दें कि अभी भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी में भारत पाकिस्तान की सीमा पर है जिसकी ऊंचाई 360 फीट है।
ये तिरंगा श्री परमधम न्यास की 35 बीघा जमीन पर लगाया जाएगा। संस्था के मीडिया संयोजक सतीश ने बताया कि पहले वे 307 फुट का तिरंगा लगाना चाहते थे क्योंकि तब सबसे ऊंचा तिरंगा झारखंड के रांची में था जिसकी ऊंचाई 293 फीट थी। लेकिन बाद में साल 2017 में अटारी में 360 फीट का तिरंगा फहरा दिया गया तो हमने अपने तिरंगे की ऊंचाई बढ़ाकर 380 करने का निर्णय लिया।

साथ ही उन्होंने बताया कि तिरंगे के साथ वहां एक गैलरी भी तैयार की जाएगी जहां स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति के साथ उनके बारे में जानकारी होगी। संस्था के सदस्यों ने दावा किया कि इसके निर्माण में दो करोड़ रुपये का खर्च आया है। हमने घर घर जाकर फंड इकट्ठा किया है। इसके अलावा हमारा वॉलेंटियर और सदस्यों ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के दौसा का महात्मा गांधी और तिरंगे से है बड़ा कनेक्शन, देखिए वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+