वो गौरैया जो दंगों में पुलिस की गोली का शिकार हुई थी

विश्व गौरैया दिवस
KALPIT BHACHECH/BBC
विश्व गौरैया दिवस

आज दुनिया विश्व गौरैया दिवस मना रही है.

इस मौके पर हम आपको उस गौरैया की कहानी सुना रहे हैं जो दंगों में पुलिस की गोली का शिकार हुई थी.

बात 1974 की है. उन दिनों गुजरात में नवनिर्माण आंदोलन जोरों पर था. आर्थिक संकट और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ये छात्रों और मध्य वर्ग का सामाजिक आंदोलन था.

इस आंदोलन में हिंसा भी हुई और हालात इतने बिगड़ गए कि 100 लोग मारे गए.

ओ री गोरैया, अंगना में फिर आजा रे...

ताकि ग़ायब न हो जाए गौरैया....

विश्व गौरैया दिवस
KALPIT BHACHECH/BBC
विश्व गौरैया दिवस

अहमदाबाद के पुराने शहर में लोग उस वाकये को अपनी तरह से याद करते हैं. उन्होंने एक गौरैया की याद में एक स्मारक बनवाया.

ये वही गौरैया थी जो दंगों में पुलिस की गोली का शिकार हुई थी.

गौरैया का ये स्मारक अहमदाबाद के पुराने शहर के 'ढल नी पोल' इलाके में देखा जा सकता है.

शहरों से गायब हो रही गौरैया

एक शख्स जो बनाता है गौरैयों का आशियाना

विश्व गौरैया दिवस
KALPIT BHACHECH/BBC
विश्व गौरैया दिवस

स्मारक के बाहर लगे पत्थर पर लिखा है, '1974 के दंगों के दौरान दो मार्च, शाम 5:25 बजे एक भूखी गौरैया पुलिस फ़ायरिंग का शिकार हो गई थी.''ढल नी पोल' इलाके के लोग इस स्मारक की आज भी देखभाल करते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+