Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIRAL: अनुष्का शर्मा के कीचेन की इतनी है कीमत, घूम आएंगे विदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अनुष्का की अधिकतर फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं और हर फिल्म के लिए उनकी फीस भी उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लीग में लाकर खड़ा करती है।

Anushka Sharma

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अनुष्का की अधिकतर फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं और हर फिल्म के लिए उनकी फीस भी उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लीग में लाकर खड़ा करती है। ऐसे में अनुष्का के शौक छोटे-मोटे कैसे होंगे। हाल ही में अनुष्का को एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया, जहां सबसे ज्यादा ध्यान उनके कीचेन ने खींचा। इस कीचेन की कीमत इतनी है कि आप इतने में एक फॉरेन ट्रिप घूम आएंगे।

बैग में लगे कीचेन ने खींचा ध्यान

बैग में लगे कीचेन ने खींचा ध्यान

अनुष्का शर्मा को शायद ही कभी उनके महंगे शौक के लिए नोटिस किया गया हो, लेकिन हाल ही में उनका एक शौक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अनुष्का हाल ही में एयरपोर्ट पर दिखीं। फुल स्लीव्स ग्रे टॉप और ब्लैक हाई-वेस्ट पैंट्स में अनुष्का काफी स्मार्ट लग रहीं थीं। इसके साथ अनुष्का ने इटैलियन लग्जरी ब्रैंड प्राडा का काले रंग का बैग लिया हुआ था। बाकी सब तो ठीक है लेकिन इस बैग में जो कीचेन लटका हुआ था, उसकी कीमत जान आप चौंक जाएंगे।

इतने में घूम आएंगे विदेश!

इतने में घूम आएंगे विदेश!

अनुष्का के बैग में लगे इस कीचेन की कीमत इतनी है कि आप विदेश की यात्रा कर आएंगे। ये कीचेन पूरे 305 डॉलर यानि 20,840 रुपये का है। इतने आप श्रीलंका की एक सोलो ट्रिप पर हो आएंगे। अनुष्का शर्मा की इस साल तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 29 जून को उनकी फिल्म 'संजू' रिलीज हो रही है, जिसमें अनुष्का ने एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाया है। फिल्म एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इन फिल्मों में जल्द आएंगी नजर

इन फिल्मों में जल्द आएंगी नजर

इसके बाद अनुष्का की 'सुई-धागा' और 'जीरो' रिलीज होगी। 'सुई-धागा' फिल्म प्रधानमंत्री मोदी महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट के मेक इन इंडिया पर आधारित है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। इसके बाद दिसंबर में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ अनुष्का की फिल्म 'जीरो' रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: VIRAL: लंदन में मां गौरी संग जमकर पार्टी कर रहीं हैं सुहाना, ऐसा स्टाइलिश लुक पहले नहीं देखा होगा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+