Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नया आउटलुक: पठानी कुर्ते में नजर आयेंगे नरेंद्र मोदी

narendra modi
नयी दिल्ली। बीजेपी के पीएम इन वेटिंग इन दिनों फुलऑन है। हर तरह उनकी बातें हो रही है। लोग उनके बारे सबकुछ जानना चाहते है। लोग उनके स्टाईल को फॉलो कर रहे है। कही नमो टी-स्टॉल धूम मचा रहा है तो युवाओं में मोदी के नाम का टैटू फैशन का सिंबल बनता जा रहा है। मोदी युवाओं के बीच सबसे ज्यादा फॉलो किए जा रहे है। लड़के-लड़कियां उनकी तरह के कपड़े पहनने लगे है। बाजार में मोदी के नाम के टी-शर्ट की धूम है। मोदी पूरे देश में इतने पोपुलर हो गए हैं कि उन्हे अब एक ब्रांड बनाकर पेश किए जाने लगा है।

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को आधी बांह के कड़क क्रिच वाले कुर्ते में ही ज्यादा देखे जाते है। लेकिन कहते है ना कि फैशन हर वक्त बदलता रहता है, ऐसे में जल्द ही मोदी भी अपना फैशन और अपना आउटफिट बदलने वाले है। बहुत जल्द वह पठानी कुर्ते में भी नजर आएंगे। अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' के हवाले से ये खबर आ रही है कि जल्द ही मोदी के वॉर्डरोब में उनके कुर्तों के साथ पठानी कुर्ते शामिल होने वाले है। कहा तो ये भी जा रहा है कि मोदी लोकसभा चुनावों से पहले अपनी 'कट्टर' छवि से निजात पाने के लिए अपना 'आउटलुक' बदलने की तैयारी कर रहे हैं। 25 सालों से नरेंद्र मोदी के स्टाइलिस्ट रहे विपिन चौहान ने अखबार के साथ अपनी खास बातचीत में इस बात का खुलासा किया कि मोदी जल्द ही पठानी कुर्तों में नजर आने वाले है।

विपिन ने बताया कि मोदी ने उन्हें एक पठानी कुर्ता दिखाया जो उन्होंने 1994 में मोदी के लिए सिला था और कहा कि उन्हें ऐसा ही कुर्ता चाहिए। विपिन मोदी के लिए अलग-अलग फैब्रिक के पठानी सूट सील रहे है। मोदी को फॉलो करने वालों के लिए ये खबर खासी अहमियत रखती है। जल्द ही मोदी की ट्रेंड में पठानी कुर्ता शामिल होने वाला है। विपिन की माने तो मोदी अब शाम को यही पहनावा पहनने वाले है। दरअसल पठानी कुर्ता लंबी बाहों और कॉलर वाला वो कुर्ता होता है, जो उत्तर भारत के मुसलमानों में बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में मोदी कै ये फैशन ना केवल आउटफिट में बदलाव के लिए है बल्कि ये सियासी चाल भी है। पठानी कुर्ते के साथ मोदी को अपने आपको मुसलमानों के और करीब दिखाने की कोशिश कर सकते है। विपिन के मुताबिक मोदी कभी भी आंखों, कपड़ों और आवाज से समझौता नहीं करते है। गौरतलब है कि विपिन चौहान की पांच पीढ़ियों से कपड़े के कारोबार से जुड़ी हुई है। विपिन की कंपनी ही 2010 में 'मोदी कुर्ता' लेकर आई थी जिसे पिछले साल उन्होंने ब्रांड के रूप में भी रजिस्टर करवा लिया। गुजरात के बाहर बढ़ती डिमांड को देखते हुए चौहान 'मोदी कुर्ते' की प्रॉडक्शन बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

मोदी बदल रहे हैं अपना आउटफिट

मोदी बदल रहे हैं अपना आउटफिट

फैशन एक ऎसी चीज है, जो हर वक्त अपडेट होती रहती है, लेकिन इस बार फैशन ने खुद को अपडेट करने के लिए मोदी का सहारा लिया है। गुजरात में फैशन की बात करें तो यहां मोदी ही छाए हुए हैं। यूथ इन दिनों अपने फेवरेट पॉलिटिकल लीडर मोदी का टैटू लगाकर गरबा में धूम मचा रहे हैं।

जल्द बदलेगा फैशन

जल्द बदलेगा फैशन

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को आधी बांह के कड़क क्रिच वाले कुर्ते में ही ज्यादा देखे जाते है। लेकिन कहते है ना कि फैशन हर वक्त बदलता रहता है, ऐसे में जल्द ही मोदी भी अपना फैशन और अपना आउटफिट बदलने वाले है। बहुत जल्द वह पठानी कुर्ते में भी नजर आएंगे।

छवि बदलने की नीति

छवि बदलने की नीति

मोदी लोकसभा चुनावों से पहले अपनी 'कट्टर' छवि से निजात पाने के लिए अपना 'आउटलुक' बदलने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही वो पठानी कुर्ते में नजर आने वाले हैं।

पठानी कुर्ता दिलाएगा वोट

पठानी कुर्ता दिलाएगा वोट

पठानी कुर्ता लंबी बाहों और कॉलर वाला वो कुर्ता होता है, जो उत्तर भारत के मुसलमानों में बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में मोदी कै ये फैशन ना केवल आउटफिट में बदलाव के लिए है बल्कि ये सियासी चाल भी है।

गरबा में भी मोदी

गरबा में भी मोदी

युवाओं में मोदी के नाम का टैटू फैशन का सिंबल बनता जा रहा है। मोदी युवाओं के बीच सबसे ज्यादा फॉलो किए जा रहे है। लड़के-लड़कियां उनकी तरह के कपड़े पहनने लगे है। बाजार में मोदी के नाम के टी-शर्ट की धूम है।

पठानी कुर्ते का आएगा फैशन

पठानी कुर्ते का आएगा फैशन

भारत के युवा अब फिल्मी एक्टर से ज्यादा मोदी को फॉलो करने लगे है। मोदी के पठानी कुर्ते के बाद माना जा रहा है कि पठानी कुर्ता भी फैशन में लौट जाएगा।

मोदी बदल रहे हैं अपना आउटफिट

मोदी बदल रहे हैं अपना आउटफिट

चुनाव से पहले ही मोदी के नाम की टी-स्टॉल, मिठाई शॉप, टैटू, टी-शर्ट की धूम है। माना जा रहा है कि जल्द ही मोदी पठानी कुर्ते में सबके सामने आने वाले है। ऐसे में पैशन जल्द ही बदलने के कयास लगाए जा रहे है।

मोदी बदल रहे हैं अपना आउटफिट

मोदी बदल रहे हैं अपना आउटफिट

मोदी का ये नया फैशन बेशक बाजार में धूम मचाने वाला है। मोदी के पठानी कुर्ते के साथ ही राजनीतिक समीकरणों का बदलना भी तय है।

पठानी कुर्ता दिलाएगा वोट

पठानी कुर्ता दिलाएगा वोट

आने वाली रैलियों में मोदी इसी पठानी कुर्ते में नजर आने वाले है। मोदी अपने कपड़ों को लेकर हमेशा से सजग रहे है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+