जुलाई माह में फिर धीमी हुई टीकाकरण की रफ्तार, अपने निर्धारित लक्ष्य से चूक सकता है भारत

भारत में टीकाकरण की रफ्तार एक बार फिर से धीमी पड़ गई है। यदि टीकाकरण वर्तमान गति से चलता रहा को भारत जुलाई में 13.5 करोड़ खुराक देने के अपने लक्ष्य से पीछे रह सकता है।

नई दिल्ली, 27 जुलाई। भारत में टीकाकरण की रफ्तार एक बार फिर से धीमी पड़ गई है। यदि टीकाकरण वर्तमान गति से चलता रहा को भारत जुलाई में 13.5 करोड़ खुराक देने के अपने लक्ष्य से पीछे रह सकता है।रविवार तक इस महीने कोरोना की 9.94 करोड़ खुराक (लगभग 38.26 लाख डोज दैनिक) दी जा चुकी हैं।

vaccination

यदि टीकाकरण की यही रफ्तार रही तो जुलाई के अंत तक 12.5 करोड़ खुराक यानि लक्ष्य से 1.5 करोड़ कम दी जा सकेंगी। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन 60 लाख खुराक दी जानी चाहिए थी, जोकि इस माह केवल दो बार दी गईं। 21 जून से टीकाकरण के नए चरण की काफी धमाकेदार हुई थी, उस दिन 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया था, लेकिन जुलाई में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। पीएम मोदी ने 7 जून को 21 जून से 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को मुफ्त टीकाकरण की बात का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें:ka 132 दिन बाद कोरोना के नए मामले 30 हजार से कम, एक्टिव केस भी घटकर 4 लाख से नीचे

Recommended Video

    Corona Vaccine: Mansukh Mandaviya का बयान, अगस्त तक आ सकती है बच्चों की वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी

    अब तक 43.51 करोड़ टीके लगाए गए
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश भर में 43.51 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 18,99,874 टीके लगाए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार 34 करोड़ लोगों को कोरोना की पहली डोज जबकि 9.3 करोड़ लोगों को कोरोना की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

    सोमवार को आए कोरोना के 39,361 नए मामले
    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को देशभर में कोरोना के 39,361 नए मामले सामने आए। मंत्रालय के अनुसार पिछले 29 दिनों में देश में कोरोना के नए मामले 50 हजारे से कम रहे हैं। सोमवार को भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 4,11,189 थे। मंत्रालय के अनुसार, पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.41% रह गया है। मंत्रालय ने अनुसार पॉजिटिविटी रेट 49 दिनों से 5% से नीचे बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+