वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार तंज, कहा- 'मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं'

नई दिल्ली, जुलाई 11। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं!" राहुल गांधी के ट्वीट का सीधा मतलब कोरोना वैक्सीन की कमी से था। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ कुछ आंकड़ों को भी जारी किया, जिसमें वैक्सीनेशन के बारे में बताया गया है।

Recommended Video

    Modi Cabinet पर Rahul Gandhi का तंज, कहा- मंत्रियों की संख्या बढ़ी, वैक्सीन की नहीं |वनइंडिया हिंदी
    Rahul gandhi

    रोजाना 54 लाख वैक्सीन की हो रही है कमी!

    राहुल गांधी के ट्वीट के साथ शेयर की गई फोटो के मुताबिक, कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए दिसंबर 2021 तक देश की करीब 60 फीसदी आबादी को वैक्सीनेट किए जाने का टारगेट सरकार ने रखा है। इस टारगेट के हिसाब से रोजाना 88 लाख वैक्सीन लगनी जरूरी है, लेकिन पिछले 7 दिन में औसतन हर दिन 34 लाख वैक्सीन ही लगाई जा रही है। ऐसे में 54 लाख वैक्सीन की कमी हर दिन हो रही है।

    21 जून से देश में केंद्र के हाथों में है टीकाकरण की कमान

    आपको बता दें कि 21 जून से देश में टीकाकरण अभियान की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने अपने हाथों में ले ली है। उससे पहले केंद्र ने राज्यों को टीकाकरण का जिम्मा दिया हुआ था। उस समय कई राज्यों में वैक्सीन की कमी की बात उठी थी। वैसे आंकड़ों के हिसाब से अभी भी वैक्सीनेशन की रफ्तार सुस्त है। शनिवार को देश के अंदर कुल 37 लाख वैक्सीन लगाई गई, जो 54 लाख के टारगेट से कम ही है। राहुल गांधी ने इससे पहले भी कई बार वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+