राष्ट्रपति भवन पर डेंगू का साया

नई दिल्ली(ब्यूरो) राष्ट्रपति भवन डेंगू के मच्छरों के लिए बेहतरीन जगह के रूप में उभर रहा है। नई दिल्ली नगर पालिका (एनडीएमसी) ने पाया कि राष्ट्रपति भवन के विशाल परिसर में कई जगह डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। उसने इस बाबत 80 नोटिस भी जारी किए। एनडीएमसी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के भीतर बने स्टाफ फ्लैट्स में डेंगू के मच्छर पनप रहे थे।

The NDMC has issued 80 notices this month to the Rashtrapati Bhavan after dengue mosquitoes were found breeding

बनाई कमेटी

एनडीएमसी ने एक कमेटी गठित की है ताकि राष्ट्रपति भवन को इन खतरनाक मच्छरों से बचाया जा सके। इस बीच, इस महीने के दौरान राजधानी में डेंगू के कुल 530 मामले सामने आए हैं।

राजधानी की सभी नगरपालिकाओं की ओर से रिपोर्ट तैयार करने वाले दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अनुसार डेंगू के कारण दो लोग मारे भी जा चुके हैं। दो मृतकों में इंद्रपुरी इलाके का एक तीन साल का लड़का शिवम और नरेला की रहने वाली 37 साल की महिला ममता रानी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+