गणतंत्र दिवस परेड से पहले DRDO ने सशस्त्र बलों के लिए विकसित की गई तकनीकों पर जारी किया वीडियो
मेजर जनरल आलोक कक्कड़ ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की 8 टुकड़ियां शामिल होंगी, जिसमें थन सेना की 6 टुकड़ियां, वायु सेना और नौसेना की एक-एक टुकड़ी शामिल होगी।
नई दिल्ली, 23 जनवरी। गणतंत्र दिवस परेड से पहले, DRDO ने सशस्त्र बलों के लिए संगठन द्वारा विकसित तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो जारी किया।
वहीं, मेजर जनरल आलोक कक्कड़ ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की 8 टुकड़ियां शामिल होंगी, जिसमें थन सेना की 6 टुकड़ियां, वायु सेना और नौसेना की एक-एक टुकड़ी शामिल होगी। इसके अलावा परेड में पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी नवीनतम टैवर राइफलों के साथ नई लड़ाकू वर्दी पहने हुए दिखेगी।

वहीं भारतीय सेना ने कहा कि परेड में इस बार 16 पैदल दस्ते, 17 सैन्य बैंड और विभिन्नय राज्यों, विभागों और सशस्त बलों की 25 झांकियां हिस्सा लेंगीं। वहीं परेड में सेना का प्रतिनिधित्व एक घुड़सवार दल, 14 मशीनीकृत दल, 6 पैदल टुकड़ियों और विमानन विंग के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के एक फ्लाईपास्ट द्वारा किया जाएगा।सेना के मशीनीकृत दल में एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक एपीसी टोपस बख्तरबंद वाहक, एक बीएमपी-I पैदल सेना लड़ाकू वाहन और दो बीएमपी-II पैदल सेना लड़ाकू वाहन दिखाई देंगे। एक 75/24 पैक हॉवित्जर, दो धनुष हॉवित्जर, एक पीएमएस पुल निर्माण प्रणाली, दो सर्वत्र पुल निर्माण प्रणाली, एक एचटी -16 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, दो तरण शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, एक टाइगर कैट मिसाइल प्रणाली और दो आकाश मिसाइल प्रणाली भी मशीनीकृत दल का हिस्सा होगी।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: Article 370 हटने के बाद J&K में घुसफैठ और आतंकी घटनाओं में आई कमी, सरकार ने दिए पूरे आंकड़े
बयान के अनुसार, भारतीय सेना की छह पैदल टुकड़ियां राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स रेजिमेंट और पैराशूट रेजिमेंट भी इसमें हिस्सा लेंगी। भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना का एक-एक पैदल दस्ता भी परेड में हिस्सा लेगा।
बयान में कहा गया है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की ओर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच पैदल दस्ते परेड में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications