'द कश्मीर फाइल्स'की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने की खुदकुशी, अनुपम खेर ने लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

मुंबई, 9 जुलाई। बॉलीवुड से फिर एक दुख भरी खबर सामने आई है। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'की लाइन प्रोड्यूसर सराहना की मौत की खबर आई है। सराहना की मौत की खबर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर प्रोड्यूसर की एक फोटो शेयर कर दी।सराहना ने घर में खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है। जिस पर दुखी अनुपम खेर ने एक लंबी पोस्‍ट भी लिखी है युवा पीढ़ी के लिए चिंता जताई है।

कुछ दिनों पहले ही अनुपम खेर की सराहना से बात हुई थी

कुछ दिनों पहले ही अनुपम खेर की सराहना से बात हुई थी

हालांकि प्रोड्यूसर सराहना ने बीते 30 जून, 2021 को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी लेकिन आज अनुपम खेर के जरिए ये खबर सामने आई।अनुपम खेर को जब सराहना की मौत की खबर मिली तो वो हैरान हो गए क्‍योंकि कुछ दिनों पहले ही अनुपम खेर की उनकी बात हुई थी। उन्‍होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर सराहना के लिए एक पोस्ट और उनका आखिरी मेसेज भी साझा किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अनुपम खेर ने जो सराहना का मैसेज शेयर किया वो सराहना ने अपनी मौत के कुछ ही दिन पहले ही भेजा था।

अनुपम खेर और टीम के साथ सराहना ने मनाया था अपना पिछला बर्थडे

अनुपम खेर और टीम के साथ सराहना ने मनाया था अपना पिछला बर्थडे

अभिनेता अनुपम खेर सराहना की एक प्‍यारी सी फोटो शेयर करते हुए इंस्‍टा पर पोस्‍ट लिखी- ' ये सरहना है। जब मैं देहरादून और मसूरी में फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तब वह कश्मीरफाइल्स की लाइन प्रोड्यूसर थीं। यूनिट ने उनका जन्मदिन पिछले साल 22 दिसंबर को लोकेशन पर हम सबने मनाया था। शूटिंग के बाद वो लॉकडाउन में अपने होमटाउन अलीगढ़ चली गई थी।बता दें द कश्मीर फाइल्स फिल्‍म जो की कश्‍मीर हिंदुओ पर आधारित है ये फिल्‍म को विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर हैं। यह 15 अगस्त 2021 को रिलीज होनी हे।

अनुपम खेर ने लिखी इमोशनल बात

अनुपम खेर ने लिखी इमोशनल बात

अनुपम खेर ने सराहना के काम की सराहना करते हुए लिखा वह अपने काम में उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, मददगार और उत्कृष्ट थी। उसने मुझे मेरी मां के जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भेजा था। तब मैंने उसे फोन कर उससे बात की थी और मां ने आशीर्वाद दिया था। वो बिल्कुल ठीक लग रही थी और आज मुझे उसके फोन से निधन का मैसेज मिला। जिसने मुझे वास्तव में हिला दिया और मुझे बहुत दुखी किया। मैंने उनकी मां जो बेटी के जाने पर अपनी सुध बुध खो बैठी है उनसे बात की।

अनुपम खेर ने यंग जनरेशन के लिए जताई ये चिंता

चूंकि सराहना डिप्रेशन के कारण खुदकुशी, इस पर अनुपम खेर ने अपनी पोस्‍ट में चिंता जताई और लिखा आज के यंग जनरेशन को काफी हद तक प्रभावित कर रही है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि उनकी मां और भाई को इस दुख से निपटने के लिए ईश्वर शक्ति दे। बहुत दुखद है। ओम शांति'

https://hindi.oneindia.com/photos/bhabi-ji-ghar-par-hai-fame-saumya-tandon-become-more-beautiful-after-leaving-show-oi64251.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+