The Kapil Sharma Show: वरूण धवन ने क्यों कहा- 'मेरी कोई इज्जत नहीं करता, मैं कोई बेवकूफ नहीं हूं'

Varun Dhawan, Sara Ali Khan on The Kapil Sharma Show: सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में इस बार के मेहमान हैं 'कुली नंबर 1' ( Coolie No. 1) फिल्म की पूरी टीम यानी की इस बार शो में कॉमेडी का तगड़ा तड़का लगने वाला है। शो का प्रोमो आउट हो चुका है, जिसकी वजह से शो के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है, मालूम हो कि इस बार आपको लंबे अरसे बाद कॉमेडी स्टार जॉनी लीवर भी टीवी पर नजर आएंगे।

कपिल का सवाल- कभी एक सिलेंडर भी इधर से उधर किया है?

कपिल का सवाल- कभी एक सिलेंडर भी इधर से उधर किया है?

शो के प्रोमो में कपिल सबके साथ काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान कपिल फिल्म के एक्टर वरुण धवन से पूछते हैं कि फिल्म में तो आप कुली बने हुए हो लेकिन घर में कभी एक सिलेंडर भी इधर से उधर किया है, जिस पर वरुण जो जवाब देते हैं, वो बेहद ही चौंकाने वाला है।

'मेरी कोई इज्जत नहीं करता,मैं कोई बेवकूफ नहीं हूं'

'मेरी कोई इज्जत नहीं करता,मैं कोई बेवकूफ नहीं हूं'

मशहूर डायरेक्ट-प्रोड्यूसर डेविड धवन के बेटे वरुण कहते हैं कि 'अब आपको क्या ही बताऊं, सच तो ये है कि मेरी घर पर कोई इज्जत नहीं करता है, मेरी कोई सुनता नहीं है। खासतौर पर मेरा भाई मुझे बहुत इरिटेट करता है, किसी फिल्म का काम चल रहा हो और मैं उससे बोलूं कि भैया मैं कुछ कहना चाहता हूं तो वो भगा देता है।' जिस पर कपिल कहते हैं कि मतलब डायरेक्टर वाला एटीट्यूड, जिस पर वरूण कहते हैं कि 'हां, मैं कोई बेवकूफ थोड़े ही हूं, जो नहीं समझूंगा कोई बात।'

 'कुली नंबर 1' को लेकर लोग उत्साहित

'कुली नंबर 1' को लेकर लोग उत्साहित

वरुण की इस बात पर कपिल-सारा-अर्चना पूरन सिंह समेत सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। इसके साथ ही सारा अली खान भी शो में काफी मस्ती करते दिखाई पड़ रही है। कुल मिलाकर शो के प्रोमो ने एक बार फिर से फिल्म के प्रति लोगों को दिलचस्पी पैदा कर दी है। बता दें कि 200 देशों और क्षेत्रों के प्राइम मेंबर्स 25 दिसंबर को 'कुली नंबर 1' के विश्व प्रीमियर को विशेष रुप से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

करिश्मा-गोविंदा का जादू दोहरा पाएंगे वरुण-सारा

करिश्मा-गोविंदा का जादू दोहरा पाएंगे वरुण-सारा

फिलहाल 'कुली नं. 1' के ट्रेलर को काफी लोगों ने पसंद किया था और फिल्म के गानों ने एक बार फिर से दर्शकों का ध्यान खिंचा हैं, देखते हैं फिल्म दर्शकों के दिल पर असर करती है या नहीं और वरुण-सारा, करिश्मा-गोविंदा की तरह मनोरंजित कर पाते हैं या नहीं। ऐसी खबर है कि एकता कपूर ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को 50 करोड़ में खरीदा है।

देखें: 'द कपिल शर्मा' शो का प्रोमो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+