The Kapil Sharma Show: बेटे के सामने शत्रुध्न सिन्हा ने किया अपने 'Luv' का जिक्र, देखें Video

नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' का रोमांच शबाब पर है, हर हफ्ते यहां मशहूर हस्तियों का आने का क्रम बरकरार है, इस शनिवार भी आपकी हिंदी सिनेमा के एक बड़े दिग्गज से मुलाकात होगी, जी हां यहां बात हो रही है मशहूर फिल्म अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की, जो कि अपने बेटे लव सिन्हा के साथ इस शो का हिस्सा बनेंगे, सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस शो का प्रोमो शेयर किया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बेटे के सामने पिता शत्रुघ्न खोलेंगे दिल के राज

बेटे के सामने पिता शत्रुघ्न खोलेंगे दिल के राज

प्रोमो से पता चलता है कि फिल्मी पर्दे पर सबको 'खामोश' करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा कपिल के शो में अपने बेटे के सामने अपने कई राज के बारे में खुलासा कर रहे हैं, शो के प्रोमों में सिन्हा, अपने बेटे के सामने इस बारे में बता रहे हैं कि उन्हें कौन सी अभिनेत्री अपने जमाने में उनके जैसी स्मार्ट लगती थी, यही नहीं सिन्हा शो में अपने बच्चों संग इक्वेशन को लेकर भी बात करते नजर आएंगे।

Video देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब सिन्हा ने पूछा- आप बालों में कौन-सा तेल लगाते हैं?

जब सिन्हा ने पूछा- आप बालों में कौन-सा तेल लगाते हैं?

वायरल प्रोमो में सिन्हा अपने फेवरेट सितारे और उनके प्रति अपने लव के बारे में भी बताते नजर आ रहे हैं, शो के होस्ट कपिल के पूछे गए एक सवाल के जवाब में वो कह रहे हैं कि वो अपने बड़े भाई तुल्य एक्टर धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन थे लेकिन वो जब उनसे पहली बार मिले थे तो उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उन्हें कैसी बात करनी चाहिए, बहुत सोचने-विचारने के बाद उन्होंने धर्मेंद्र से बात करने की कोशिश की थी तो सबसे पहला सवाल उन्होंने पूछा था कि आप बालों में कौन-सा तेल लगाते हैं?, जिसको सुनकर शो के सारे लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।

Video देखने के लिए यहां क्लिक करें

 'वैसे लव , काफी हद तक अपने पिता पर गए हैं'

'वैसे लव , काफी हद तक अपने पिता पर गए हैं'

जब कपिल, सिन्हा से पूछते हैं कि जब आपके तीनों बच्चे, लव-कुश और सोनाक्षी बहुत छोटे थे और आप फिल्मों में व्यस्त रहते थे तो क्या आपको तब ये पता रहता था कि आपके बच्चे किस क्लास में पढ़ रहे हैं, तो इस पर सिन्हा बोलते हैं कि अरे हमें तो आज भी नहीं पता, जिसे कहकर वो खुद ही हंस पड़ते हैं, फिर इसके बाद सिन्हा कहते हैं कि वैसे लव , काफी हद तक अपने पिता पर गए हैं, तो आप समझ लीजिए, जिसके बाद कपिल भी हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं।

 बांकीपुर सीट से मिला लव को टिकट

बांकीपुर सीट से मिला लव को टिकट

मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटे लव सिन्हा को सियासी पिच पर उतारने का फैसला किया है, 37 वर्षीय लव अपने पैतृक स्थान से विधानसभा चुनाव लड़कर राजनीति में एंट्री करने को तैयार हैं प्राप्त जानकारी के मुताबिक लव सिन्हा पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र के तहत प्रतिष्ठित बांकीपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं, आपको बता दें कि इसी सीट से 2009 और 2014 में दो बार भाजपा के टिकट पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा के लिए चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+