"द कपिल शर्मा शो" में नेहा कक्‍कड़ के संग पहुंचे उनके नए नवेले पति रोहनप्रीत, चंदू ने बोली ऐसी बात कि कोई रोक न पाया हंसी, देखें वीडियो

मुंबई। सोनी टीवी के मशहूर द कपिल शर्मा शो में जल्‍द ही बॉलीवुड सिंगर की नवविवाहित जोड़ी मेहमान बन कर आ रही है। ये जोड़ी बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्‍कड़ और रोहनप्रीत सिंह की है। कॉमेडी के बांदशाह कपिल शर्मा शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। द कपिल शर्मा शो आने से पहले ही इस वीडियो को लाखों लाइक्‍स और कमेंट मिल चुके हैं। आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में हैं क्या?

घोड़ी पर कपिल शो में पहुंचे रोहनप्रीत तो चंदू ने बोली ये बात

घोड़ी पर कपिल शो में पहुंचे रोहनप्रीत तो चंदू ने बोली ये बात

दरअसल, इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिंगर नेहा कक्‍कड़ के नए नवेले दूल्‍हें रोहनप्रीत घोड़ी पर चढ़ कर आते हैं उन्‍हें शो में देखते ही वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठते हैं। तभी शो के एक्‍टर चंदू कपिल शर्मा से डिमांड कर बैठते हैं रोहनप्रीत सिंह से रिबन कटवाया जाए और चंदू रोहन को रिबन काटने के लिए बोलते हैं तभी कपिल बोलते हैं रिबन तो सालियां कटवाती हैं। इस पर तपाक से कॉमेडियन चंदू बोल देते हैं तो साले का पजामें का नाड़ा कटवा लें फिर?

चंंदू की बात सुनकर लोग हुए लोट-पोट

चंंदू की बात सुनकर लोग हुए लोट-पोट

चंदू की ये बात सुनकर सिंगर नेहा कक्‍कड़, रोहनप्रीत और सभी लोग हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाते हैं। इस मजेदार कपिल शर्मा शो के वीडियो के क्लिप को नेहा कक्कड़ फैनडम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेय किया है। जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया और लाइक्‍स मिल रहे है। इस वीडियो को अब तक 20 हजार से अधिक लाइक्‍स मिल चुके हैं।

रोहनप्रीत और नेहा कक्‍कड़ ने नवंबर में की है शादी

रोहनप्रीत और नेहा कक्‍कड़ ने नवंबर में की है शादी

बता दें अभी 26 नवंबर को रोहनप्रीत और सिंगर नेहा कक्‍कड़ ने दिल्ली के गुरुद्वारे में पंजाबी रीति रिवाज से शादी की थी। नेहा की शादी के पहले हल्‍दी और मेंहदी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। नेहा अपनी शादी में बहुत खूबसूरत लग रही थी। नेहा और रोहनप्रीत का सॉन्ग नेहू दा व्याह भी रिलीज किया गया था। नेहा ने अपी शादी के बाद हनीमून की फोटो और वीडियो भी शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+