बीमा क्षेत्र में 74 फीसदी एफडीआई की इजाजत देने वाला बीमा संशोधन विधेयक लोकसभा से पास
बीमा क्षेत्र में 74 फीसदी एफडीआई की इजाजत देने वाला बीमा संशोधन विधेयक 2021 लोकसभा से पास
नई दिल्ली। बीमा (संशोधन) विधेयक, 2021 सोमवार को लोकसभा में पास हो गया है। इस विधेयक में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ा कर 74 फीसदी करने का प्रावधान है। ये विधेयक राज्यसभा में बीते हफ्ते गुरुवार को पारित हो चुका है। अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राज्यसभा के दस्तखत के बाद ये कानून हो जाएगा और फिर इस क्षेत्र में निवेश की सीमा 74 फीसदी हो जाएगी। जो अभी तक 49 फीसदी है।

सोमवार को लोकसभा में बीमा (संशोधन) विधेयक, 2021 पर चर्चा हुई। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने बीमा क्षेत्र के सभी पक्षों के साथ विचार विमर्श के बाद इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। बीमा कंपनियां तरलता के दबाव का सामना कर रही हैं। ऐसे में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ा कर 74 फीसदी करने से इस क्षेत्र की कंपनियों की बढ़ती पूंजी जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। संशोधन के बाद कंपनियां तय कर सकेंगी कि उन्हें किस सीमा तक एफडीआई लेना है।
वित्तमंत्री ने चर्चा के दौरान ये भी बताया कि इस विधेयक का एलआईसी से कोई लेनादेना नहीं है। यह विधेयक बीमा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की सात निजी क्षेत्र की 61 कंपनियां हैं।
सीतारमण ने कहा कि 2015 में बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ा कर 49 फीसदी की गई थी, जिसके बाद 26,000 करोड़ का निवेश आया। अब इसे फिर बढ़ाया गया है, जिसका फायदा मिलेगा। ज्यादा निवेश आने से प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी और रोजगार भी बढ़ेंगे। वित्तमंत्री के भाषण के बाद लोकसभा ने बीमा संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2021 को केंद्रीय बजट पेश करते हुए बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications