सरकार ने जम्‍मूू-कश्‍मीर के दो डॉक्‍टरों को किया निलंबित, इन पर लगा है ये संगीन आरोप

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो डॉक्‍टरों को सस्‍पेंड कर दिया है। सरकार ने जिन दो डॉक्‍टरों को सस्‍पेंड किया है उनका नाम डॉ बिलाल अहमद दलाल और डॉ निघाट शाहीन चिल्लो है।

इन दोनों डॉक्‍टरों को पाकिस्‍तान के साथ सक्रिय रूप से काामकरने और शोपियां की आसिया और नीलोफर की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट को गलत साबित करने का आरोप है।

kashmir-dr- suspended

सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों डॉक्टरों का उद्देश्य पाकिस्‍तान के साथ मिलकर कश्‍मीर में तैनात सुरक्षा बलों पर बलात्कार और हत्या का झूठा आरोप लगाकर लोगों में सेना के जवानों के प्रति असंतोष पैदा करना था।

भारतीय संविधान की धारा 311 (2) (C) के अंतर्गत दोनों को सस्‍पेंड किया है। साथ ही इस मामले में अब तक हुई जांच में ये साबित हो चुका है कि डॉक्‍टर बिलाल और डॉक्‍टर निगहत ने पाकिस्तान आईएसआई और आतंकवादी संगठनों के लिए काम करते थे।

जानें क्‍या है पूरा मामला

गौरतलब है कि कश्‍मीर के शोपियां में 2009 में नीलोफर और आसिया नाम की दो महिलाओं की रहस्‍यमयी परिस्थित में मौत हो गई थी। जिनकी पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट इन दोनों ही डॉक्‍टरों ने बनाई थी। उन्‍होंने बालात्‍कार होने की पुष्टि की थी। जिन्‍हें इतने सालों बाद सरकार ने बर्खास्‍त किया है।

CBI ने अपनी रिपोर्ट में किया था ये खुलासा

2009 के 4 दिसंबर को जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट में सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि महिलाओं के साथ न तो बलात्कार हुआ था और ना ही उनकी मौत हत्‍या से हुई है, इन दोनों महिलाओं की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई है।

तत्‍कालीन सरकार के अधिकारियों ने तथ्‍यों को दबा दिया था

सूत्रों के अनुसार सरकार ने इस मामले की जो जांच करवाई, उसमें खुलासा हुअ कि तत्‍कालीन सरकार के आला अधिकारियों को इस केस के सारे तथ्‍यों के बारे में पता था लेकिन उन्‍होंने दबा दिया था। शोपियां घाटी में हुई साजिश के बाद 7 महीने तक कश्‍मीर सुलगती रही और 600 से अधिक घटनाएं हुई, जिसमें दंगा आगजनी, पथराव शामिल था। इस शोपियां घटना के बाद 252 प्राथिमिकी दर्ज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+