अयोध्या विवाद में मध्यस्थता के फैसले पर आया भाजपा का पहला बयान

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने दशकों से चले आ रहे अयोध्या विवाद का हल मध्यस्थता से निकालने का फैसले सुनाया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मामले पर पहले भी कभी बातचीत से कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद AIMPLB के सदस्य जफरयाब जिलानी ने मध्यस्थता में सहयोग करने की बात कही है।

the first statement from bjp on verdict on ayodhya issue

केशव प्रसाद मौर्या ने इसको लेकर अपने बयान में कहा कि- 'मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल नहीं उठाऊंगा। पहले भी इस मुद्दे में किसी समाधान पर पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। भगवान श्रीराम का कोई भी भक्त या फिर संत अब राम मंदिर के निर्माण में देरी नहीं चाहता है।'

जबकि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और बाबरी मस्जिद एक्शम कमिटी के कन्वेनर जफरयाब जिलानी ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर कहा कि- हम तो पहले से कह रहे हैं कि मामले में मध्यस्थता पर हमारा सहयोग रहेगा। आगे हमको जो कुछ भी कहना है वह हम मध्यस्थता पैनल से कहेंगे न कि बाहर कुछ कहेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद के सर्वमान्य समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने मध्यस्थता के जरिए समाधान का फैसला सुनाया है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने क्या क्या कहा, पढ़िए बड़ी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+