नंदीग्राम में बोले टिकैत, अब संसद में फसल बेचने की तैयारी में किसान, दिल्ली में फिर दाखिल होंगे ट्रैक्टर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। सभी दल जोरों पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ऐसे में किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत भी बीजेपी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत नए कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसानों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। इस समय वो पश्चिम बंगाल में है और वहां के नंदीग्राम में उन्होंने कहा है कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें वोट मत करना। राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि हमे बंगाल को बचाना है। अगर आपसे कोई वोट मांगने आता है तो उससे पूछना है कि MSP कब मिलेगा? धान की कीमत 1850 रुपए हो गई वो कब मिलेगी?

गौरतलब है कि राकेश टिकैत नंदीग्राम में हैं। यहां से ममता बनर्जी चुनावी मैदान में उतरी हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी हैं। पत्रकारों से बात करते हुए टिकैत ने कहा कि संयुक्त मोर्चा जिस दिन चाह लेगी, किसान संसद में नई मंडी खोल देंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली में एक बार फिर ट्रैक्टर दाखिल होंगे। हमारे पास 25 लाख किसान हैं और 3.5 लाख ट्रैक्टर्स। हमरा नया मिशन संसद में अपनी पैदावार को बेचना है। टिकैत ने शनिवार को कोलकाता में एक महापंचायत (सार्वजनिक सभा) आयोजित की और लोगों से विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करने की अपील की।
बंगाल में खेल होगा
नंदीग्राम में हुए ममता बनर्जी पर हमले का जिक्र करते हुए टिकैत ने कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। ममता पर इस तरह हमला नहीं होना चाहिए। उन्होंने एक औरत को चोट पहुंचाई है और उन्हें जख्मी किया है। ममता बनर्जी अकेली महिला हैं। क्रांतिकारी महिला हैं, जो सरकार के खिलाफ लड़ रही हैं तो हो सकता है कोई साजिश हो। जिसके तहत चोट लगी है। राकेश टिकैत ने कहा कि यहां पर खेल होगा।
#WATCH | The day Samyukt Morch decides, a new mandi will be opened at Parliament. Tractors will again enter Delhi. We have 3.5 lakh tractors & 25 lakhs farmers, the next target will be to sell crops at Parliament: BKU leader Rakesh Tikait in Nandigram, West Bengal pic.twitter.com/FG67Kvk5Z1
— ANI (@ANI) March 13, 2021












Click it and Unblock the Notifications