हिंसक झड़प में घायल सेना के किसी भी जवान की हालत अब गंभीर नहीं, सभी की सेहत स्थिर: सूत्र
नई दिल्ली। भारत-चीन सेना में हुई हिंसक झड़प में घायल हुए भारतीय जवानों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। देश के सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात हुए हिंसक झड़प में घायल हुए सैनिकों की हालत स्थिर है। वर्तमान में 18 जवान अस्पताल में इलाजरत है जबकि 58 सैनिक दूसरे अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 4 जवानों का जीवन भी अब सुरक्षित है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं।

भारतीय सेना ने गुरुवार को कहा कि लेह के एक अस्पताल में इलाज करा रहे 18 सैनिक अब गंभीर नहीं हैं उनकी हालत स्थिर हैं, जबकि अन्य अस्पतालों के 58 सैनिकों को एक सप्ताह के भीतर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वह जल्दी ही ड्यूटी पर लौट सकते हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि अब कोई भी गंभीर है, सभी की हालत स्थिर है। अठारह सैनिक लेह में हमारे अस्पताल में हैं, वो लगभग 15 दिनों में ड्यूटी पर होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 58 सैनिक दूसरे अस्पतालों में हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी।
Recommended Video
सूत्रों ने कहा कि 58 जवानों को हिंसक झड़प के दौरान मामूली चोटें आई थीं जिसका इलाज इस्पताल में चल रहा है। यह वजह है कि उनके ठीक होने के लिए सप्ताह के समय का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले सेना ने पहले स्पष्ट किया था कि चीनी सेना के साथ हिंसक झड़पों के बाद सभी सैनिकों की जानकारी उनके पास है, कोई भी भारतीय जवान लापता नहीं है। बता दें कि ऐसी रिपोर्टें सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि गालवान घाटी में हुई झड़पों के बाद चीनी सेना द्वारा भारतीय सेना के कई सैनिकों को बंदी बना लिया गया है, जिसमें कर्नल सहित 20 भारतीय सेना के जवान मारे गए थे। चीन ने अभी तक कोई हताहत का आंकड़ा जारी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: माओत्से तुंग की योजना पर आगे बढ़ रहा है चीन, 'हथेली के बाद पांचों उंगलियां' पर कब्जे की खौफनाक रणनीति समझिए












Click it and Unblock the Notifications