आम आदमी की चाह केजरीवाल बनें प्रधानमंत्री: गोपाल राय

पार्टी ने साफ किया है कि वो लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। हलांकि अब तक उन्होंने अपने पीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। आम आदमी पार्टी में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर स्पष्टता के अभाव के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा है कि आम आदमी अरविंद केजरीवाल को इस पद पर देखना चाहता है।
राय ने कहा कि यह जनता है जो यह केजरीवाल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। गोपाल राय ने इस बात पर जोड़ देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते हैं, लेकिन आम आदमी ऐसा चाहता है। लोग चाहते हैं कि ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बने जो उनमें से हो।
गोपाल राय ने कहा कि देश का हर आम आदमी टचाहता है कि केजरीवाल देश की पीएम बनें। उन्होंने होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि मेरी या फिर केजरीवाल की इच्छा देश की इच्छा हो। आम आदमी चाहता है कि भारत को अरविंद केजरीवाल जैसा प्रधानमंत्री मिले। गौरतलब है कि गोपाल राय पार्टी के सदस्यता अभियान 'मैं भी आम आदमी' का प्रभार संभाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications