The Comedy Nights With Kapil: सुनील ग्रोवर चाहते थे सैलरी बढ़वाना लेकिन कपिल शर्मा ने कर दिया था मना?

मुंबई, 3 जून। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कॉमेडी के धुरंधर कहे जाते हैं। दोनों जब भी साथ आए, जबरदस्त कमाल दिखाकर गए लेकिन इन दोनों की दोस्ती को किसी की नजर लग गई। अब ये दोनों के बीच का ईगो था या कामयाबी का नशा, जिसकी वजह से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि दोनों के फैंस आज भी चाहते हैं कि दोनों फिर से एक हो जाएं क्योंकि इसमें कोई शक नहीं कि 'द कपिल शर्मा' शो की कामयाबी में सुनील ग्रोवर का भी बड़ा हाथ था।

सुनील ग्रोवर चाहते थे सैलरी बढ़वाना लेकिन...

सुनील ग्रोवर चाहते थे सैलरी बढ़वाना लेकिन...

हालांकि सुनील और कपिल दोनों ही आज कहते फिरते हैं कि उन दोनों के मन में अब एक-दूसरे को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है, दोनों एक-दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। जो कुछ हुआ था वो बीत चुका है। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक साल 2017 में जब सुनील ग्रोवर डॉ गुलाटी बनकर लोगों को गुदगुदा रहे थे, उस वक्त सुनील ने कपिल से सैलरी बढ़ाने को कहा था, जिस पर कपिल ने उन्हें सिरे से मना कर दिया था। बता दें कि उस वक्त कपिल ही शो के निर्माता थे।

सुनील ग्रोवर ने शुरू किया था 'मेड इन इंडिया' शो

सुनील ग्रोवर ने शुरू किया था 'मेड इन इंडिया' शो

खबर के मुताबिक उस वक्त कपिल ने अपनी टीम के लोगों से ये भी कहा था कि वो हर कोई अपने करेक्टर पर मेहनत करे, क्योंकि इससे मेरे ऊपर प्रेशर कम होगा। साल 2014 में भी सुनील ने कपिल से अलग होकर अपना कॉमेडी शो 'मेड इन इंडिया' शुरू किया था, लेकिन लो टीआरपी की वजह से वो चंद एपीसोड के ही बाद बंद हो गया था।

'मैंने उसे ऐसा करने के लिए मना किया था'

इसके बाद वो फिर से कपिल के साथ काम करने लगे थे। हालांकि जिस वक्त सुनील का शो फ्लॉप हुआ था, उस वक्त कपिल ने मीडिया में कहा था कि 'मैंने उसे ऐसा करने के लिए मना किया था लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी, लगता है कि वो अपने आस-पास के ज्यादा समझदार लोगों के बहकावे में आ गया।'

क्या सुनील की होगी कपिल के शो में वापसी?

क्या सुनील की होगी कपिल के शो में वापसी?

फिलहाल कपिल का शो इस वक्त ऑफ एयर है, कयास लगाए जा रहे हैं कि शो की वापसी जुलाई में हो सकती है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शो की वापसी सुनील ग्रोवर के साथ हो सकती है। koimoi.com ने खबर प्रकाशित की थी कि शो के मौजूदा निर्माता सलमान खान के कहने पर सुनील ग्रोवर की शो में वापसी संभव है, लेकिन इस बात पर कपिल, सुनील और सलमान की ओर से कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

साल 2017 में हुआ था कपिल और सुनील का झगड़ा

साल 2017 में हुआ था कपिल और सुनील का झगड़ा

दअसल साल 2017 में एक ट्रिप से लौटते हुए सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। ऐसी खबर थी कि कपिल ने नशे की हालत में सुनील पर हाथ उठाया था और इस झगड़े के बाद ही सुनील हमेशा के लिए कपिल के शो से अलग हो गए।


सुनील-कपिल ने की एक-दूसरे की तारीफ

हालांकि इस घटना को काफी वक्त बीत गया है और हाल ही में दोनों सितारे एक-दूसरे की तारीफ करते देखे गए थे। कपिल के पिता बनने पर सुनील ने उन्हें बधाई दी थी, जिस पर कपिल ने उन्हें 'Thank You भाई' बोला था। तो वहीं हाल ही सुनील ने 'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हए कहा था कि 'जो लोग ऐसा सोचते हैं कि मैं और कपिल एक-दूसरे से खफा हैं तो मैं पहले ये क्लीयर कर दूं कि हमारे बीच में इस तरह की कोई बात नहीं है। कपिल बहुत मेहनती है और मैं उसकी इस बात से बहुत प्रभावित हूं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+