लॉकडाउन: सीनियर सिटीजन, विधवाओं और दिव्यांगजनों को मिलेगी 3 महीने का एडवांस पेंशन
The central government will give three months advance pension to the old, disabled and widows The government has taken this decision in view of the lockdown taken to control the corona virus epidemic.लॉकडाउन: सीनियर सिटीजन, विधवाओं और दिव्यांगजनों को मिलेगी 3 महीने का एडवांस पेंशन
नई दिल्ली। कोरोना के कारण देश में आए संकट के बीच लॉकडाउन के दौरान किसी भी नागरिक को असुविधा न हो और पैसे को लेकर कोई तंगी न हो इसलिए केन्द्र सरकार एक के बाद एक फैसले ले रही है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने सीनियर सिटीजन ही नहीं विधवाओं और दिव्यांगों को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने कोरोना वायरस के कारण देश भर में हुए लॉकडान के कारण पेंशनरों को सरकार की ओर से तीन महीने की पेंशन एडवांस में दी जाएगी।कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

सरकार देगी तीन महीनें की एडवांस पेंशन
देश में तीन करोड़ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को अप्रैल के पहले सप्ताह में तीन महीने की अग्रिम पेंशन उनके खातों में डाल दी जाएगी। मालूम हो कि सरकार राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत गरीब तबके के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को मासिक पेंशन देती है। ये कार्यक्रम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आता है। इस कार्यक्रम के 2.98 करोड़ लाभार्थी हैं और पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

2.98 करोड़ लाभार्थियों को तीन महीने की मिलेगी एडवांस पेंशन
अधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आता है। इस कार्यक्रम के 2.98 करोड़ लाभार्थी हैं और पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि केंद्र ने अप्रैल के पहले सप्ताह तक सभी 2.98 करोड़ लाभार्थियों को तीन महीने की पेंशन देने का फैसला किया है। एनएसएपी के अनुसार 60-79 वर्ष की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को प्रति माह 200 रुपये और 80 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 500 रुपये दिए जाते हैं। विधवाओं को 40-79 वर्ष की आयु के दौरान 300 रुपये और 80 वर्ष और उससे अधिक की आयु में 500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। दिव्यांगों के लिए 79 वर्ष की आयु तक 300 रुपये और 80 वर्ष तथा उससे अधिक की उम्र में 500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।

सरकार दे रही खाद्य राहत
गौरतलब हैं कि वित्त मंत्री सीतारमण ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को खाद्य राहत देने का भी ऐलान किया है। 5 किलो गेहूं या चावल पहले से मिलता था अब 5 किलोग्राम अगले तीन महीने तक मुफ्त में देगी सरकार। लोगों को अपनी पसंद का 1 किलो दाल हर महीने फ्री मिलेगा।

सरकार दे रही ये राहत
सरकार के एलान के मुताबिक, जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 6000 रुपये मिलते हैं। उन्हें अब 2,000 रुपये सीधे तौर पर मिलेगा। इससे 8.69 करोड़ किसानों फायदा होगा।सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा के तहत काम करने वालों को 182 रुपये की जगह 202 रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा गरीब वरिष्ठ नागरिकों, विधावाएं और दिव्यांगों को तीन महीने तक एक्स्ट्रा 1,000 रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये दिया जाएगा।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications