लॉकडाउन में फंसी टीवी के 'सुग्रीव' श्याम कलानी की अस्थियां

नई दिल्ली- करीब चार दशक बाद दूरदर्शन पर एक बार फिर से अब तक के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण हो रहा है। यह प्रसारण लॉकडाउन की स्थिति को कामयाब बनाने के मसकद से ही किया गया है और उम्मीदों के मुताबिक ही इस लोकप्रिय धारावाहिक ने लोकप्रियता में अपना ही पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। लेकिन, इसी के बीच एक बेहद दुखद खबर आई वो ये कि रामायण के मशहूर पात्र वानरराज सुग्रीव और उनके बड़े भाई बाली की भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय कलाकार श्याम सुंदर कलानी नहीं रहे। लेकिन, अब ये खबर आई है कि लॉकडाउन की वजह से उनकी अस्थियां पवित्र गंगा में प्रवाहित नहीं हो पा रही है। जाहिर है कि उनके परिवार वालों के लिए यह बहुत ही मुश्किल घड़ी है।

लॉकडाउन में फंसी कलानी की अस्थियां

लॉकडाउन में फंसी कलानी की अस्थियां

दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित हो रहे रामानंद सागर की मशहूर धारावाहिक रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले बेहतरीन कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन हो चुका है। उनके बारे में ये जानकारी खुद उनके सहयोगी कलाकार और भगवान श्रीराम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल के ट्वीट से सामने आई थी। लेकिन, अब कलानी के परिवार वालों के लिए परेशानी की बात ये है कि लॉकडाउन की वजह से वो उनकी अस्थियां पवित्र गंगा में नहीं प्रवाहित कर पा रहे हैं। उनके परिवार वालों के पास उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करने के लिए अब लॉकडाउन खुलने का इंतजार करने के सिवा कोई विकल्प नहीं सूझ रहा है।

रामचरितमानस का पाठ करते हुए निकले प्राण

रामचरितमानस का पाठ करते हुए निकले प्राण

श्याम सुंदर कलानी अपने परिवार वालों के साथ पिछले पूरे दो दशकों से कालका की एक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक उन्हें भगवान की कृपा से जिस तरह की मौत प्राप्त हुई है, वह सबको नहीं मिल पाता। क्योंकि, जब उनके प्राण ने उनके शरीर का साथ छोड़ा तब वे रामचरितमानस का पाठ कर रहे थे। धार्मिक मान्यता के मुताबिक यह बहुत ही उच्च कोटि की मृत्यु मानी जा सकती है। लेकिन, उनके निधन के बाद अस्थि प्रवाह में हो रही देरी ने परिवार वालों को थोड़ा परेशान जरूर कर दिया है। कलानी की पत्नी पहले बीएमसी में एक अधिकारी के तौर पर तैनात थीं, लेकिन उनकी रिटायरमेंट के बाद उनका परिवार पंचकूला के पास कालका शहर में आकर रहने लगा।

सुग्रीव के रोल के लिए कैसे चुने गए श्याम कलानी ?

सुग्रीव के रोल के लिए कैसे चुने गए श्याम कलानी ?

रामायण सीरियल के सह -निर्देशक प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में सुग्रीव के रोल के लिए श्याम कलानी को लिए जाने के बारे में काफी रोचक जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि रामायण के सारे मुख्य कलाकारों को चुन लिया गया था, लेकिन रामानंद सागर सुग्रीव के रोल के लिए किसी को भी नहीं चुन पाए थे। इस बात को लेकर एक बार वो काफी परेशान हो गए और उन्होंने मन ही मन में भगवान राम को याद किया और सोने के लिए चले गए। अगले दिन रामायण के सेट्स पर एक बड़ी डील-डौल वाला पहलवान टाइप शख्स पहुंचा और उसने कहा कि वो सुग्रीव के रोल के लिए आया है। रामानंद सागर ने उसे तुरंत सुग्रीव के रोल के लिए कास्ट कर लिया।

और बड़ी भूमिकाएं भी निभा चुके थे कलानी

और बड़ी भूमिकाएं भी निभा चुके थे कलानी

परिवार वालों के मुताबिक श्याम सुंदर कलानी लंबे वक्त से कैंसर से लड़ रहे थे। कलानी ने रामायण में अपना बेहतरीन किरदार निभाने के बाद महाभारत सीरियल में भीम का रोल भी किया था। वो जय हनुमान सीरियल में भगवान हनुमान का भी रोल निभा चुके थे। उन्होंने हीर-रांझा, छैला बाबू और त्रिमूर्ति जैसी फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई थी। जब उनके निधन की खबर आई तो रामायण में भगवान राम का पात्र निभाने वाले अरुण गोविल और लक्षमण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने ट्विटर पर उन्हें श्ररद्धांजलि अर्पित की।
(तस्वीरें सौजन्य: रामायण सीरियल की सोशल मीडिया से)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+