Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब कोटला के मैदान पर बल्लेबाजी करते नजर आए CJI दीपक मिश्रा

नई दिल्ली। चीफ जस्टिस XI और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की टीम ने जीत हासिल की। बुधवार को दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान मैच देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा भी कोटला के मैदान पर मौजूद रहे। इसके अलावा डीडीसीए के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: पीएम मोदी ने लगाई झाड़ू, बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया

The annual CJI XI vs SCBA XI cricket match, cji dipak misra in action

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन XI की टीम ने सधी हुई गेंदबाजी की और चीफ जस्टिस XI की टीम को 155 रनों पर रोक दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन XI की टीम ने इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इस दौरान उन्होंने खेल का भी लुत्फ उठाया और बल्लेबाजी भी की। वहीं, मैच देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज रंजन गोगोई, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी विक्रांत यादव, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विकास सिंह और डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने त्रिमूर्ति को सौंपी अहम जिम्मेदारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+