'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' : अनुपम खेर ने दिखाया राहुल-प्रियंका का फर्स्ट लुक

नई दिल्ली। लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा वार करने वाले मशहूर अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं। ये फिल्म संजय बारू की लिखी किताब पर बन रही है जो कि इसी साल के अंत में यानी की 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए मनमोहन सिंह ने पूरे दस साल भारत की सत्ता कैसे संभाली, उसको दिखाया जा रहा है।

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'

लगातार इस फिल्म के सेट से फिल्म के बारे में बात करने वाले अनुपम खेर ने एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने उन कलाकारों के बारे में बताया है, जो कि फिल्म में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का रोल प्ले कर रहे हैं।

अर्जुन माथुर-अहाना कुमरा है

मालूम हो कि फिल्म में राहुल गांधी की भूमिका में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रोल में अहाना कुमरा है। इसी बात की जानकारी बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनुपम खेर ने अपने tweet पर दी है।

राम अवतार भारद्वाज अटल के किरदार में

जो तस्वीर सामने आई है, उसे अगर आप फौरी तौर पर देखेंगे तो आप भी गच्चा खा जाएंगे, एक बार आपको भी लगेगा कि ये तस्वीर असली वाले मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अनुपम खेर ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का किरदार निभाने वाले कलाकार राम अवतार भारद्वाज से लोगों को रूबरू करवाया था।

फिल्म के निर्देशक विजय रत्नाकर हैं,

और उससे पहले अनुपम ने मनमोहन सिंह की पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर का किरदार निभाने वालीं दिव्या सेठ शाह का फर्स्ट लुक जारी किया था और ये भी कहा था कि फिल्म में सोनिया गांधी की भूमिका जर्मन ऐक्ट्रेस सुजैन बर्नेट निभा रही हैं। फिल्म के निर्देशक विजय रत्नाकर हैं, जिनकी ये पहली फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+