बदल गए भारत के दिन, अब मोदी-राहुल भाई-भाई

मौका था संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किए जाने का। अभिभाषण की समाçप्त के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विदा करने के लिए जाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब राष्ट्रपति के पीछे चलते हुए केंद्रीय कक्ष के बाहरी दरवाजे की ओर बढ रहे थे तो बीच के गलियारे की पंक्ति में राहुल गांधी खडे थे।
राहुल गांधी को देखते ही मोदी ने बडी गर्मजोशी से उनका हाथ दबाया और दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। चुनावी कडवाहट के बाद यह अपने आप में एक ऎसा अद्भुुत नजारा था कि आसपास मौजूद सभी सांसद एकटक दोनों को एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए देखते रहे। इससे पूर्व अभिभाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सबसे अग्रिम पंक्ति में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के बगल वाली सीट पर बैठी थीं।
गौरतलब है कि इस क्रम में शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, मणि शंकर अय्यर जैसे नेताओं को लाइम लाइट में आकर मोदी फैक्टर को डिफेंड करना पड़ा था। आज जब यह गर्मजोशी मीडिया की सुर्खियां बन चुकी है तो कई कांग्रेसियों को वह महूर्त याद आ रहा होगा, जिसमें उन्होंने मोदी की तारीफ के पुल बांधे थे।












Click it and Unblock the Notifications