PM मोदी ने जन्मदिन की बधाई के लिए कंगना रनौत को कहा- 'Thank You', किया ये Tweet

नई दिल्ली। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 70वां जन्मदिन मनाया। देश-दुनिया से पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाईयां और शुभकामाएं मिली। क्या आम और क्या खास सभी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, बधाई देने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने एक वीडियो के जरिए कंगना ने पीएम को खास मेसेज दिया जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कंगना को धन्यवाद दिया है।

'शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कंगना जी'

'शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कंगना जी'

पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कंगना जी। मालूम हो कि कंगना ने अपने वीडियों में कहा था कि माननीय प्रधानमंत्री जी आप को जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई, आपसे मुझे कभी बात करने का मौका नहीं मिला, हम जब भी मिले हैं फोटोज के लिए मिले लेकिन मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है।

वो बस एक प्रोपगेंडा है: कंगना

मुझे पता है कि बहुत सी ऐसी आवाजें हैं, बहुत सारा शोर हैं, जो आपके लिए बहुत सारी बेकार बातें बोलता है, शायद ही किसी को इतनी गंदी बातें कही जाती हों, इतना अपमान किया जाता हो, खासकर कि किसी प्रधानमंत्री को तो शायद ही कोई इतने अभद्र शब्द और गलत बातें बोलते होंगे, वो बस एक प्रोपगेंडा है।

Recommended Video

    PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के शुन्य से शिखर तक का सफर | वनइंडिया हिंदी
    भाग्यशाली हैं कि आप जैसा PM मिला: कंगना

    भाग्यशाली हैं कि आप जैसा PM मिला: कंगना

    जो साधारण भारतीय आपके लिए महसूस करता है वो जब मैं देखती हूं तो मुझे नहीं लगता इतना सम्मान, इतनी भक्ति और प्रेम किसी प्रधानमंत्री को इससे पहले मिला है। मैं बस आपसे यही कहना चाहती हूं, कि वो करोड़ों भारतीय जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वो आपके लिए प्रार्थना करता है, उनकी आवाजें भले ही आप तक नहीं पहुंच पाती हैं लेकिन वो सब आज आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, हम सब बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले, जय हिंद।

     इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं कंगना रनौत

    इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं कंगना रनौत

    मालूम हो कि इन दिनों कंगना रनौत काफी सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस से लेकर बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन तक, कंगना ने काफी बयानबाजी की है। खासकर महाराष्ट्र सरकार के साथ कंगना की लड़ाई काफी तूल पकड़ चुकी है। पिछले दिनों कंगना जब मुंबई आई थीं, तो उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से Y प्लस सेक्यूरिटी मुहैया कराई गई थीं।

    कंगना ने मुंबई की तुलना POK से की

    हाल ही में उनके ऑफिस पर अवैध निर्माण का आरोप लगा था, जिस पर बीएमएसी ने बुलडोडर चलवा दिया, जिसके खिलाफ कंगना हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। मुंबई को POK कहकर शिवसेना के निशाने पर आई कंगना रनौत इन दिनों ट्विटर के जरिए महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर निशाना साध रही हैं।

    PM ने जन्मदिन की बधाई के लिए कंगना को कहा-Thank You
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+