चार महिलाओं से कर चुका था शादी, पांचवीं से करने गया तो हुआ गिरफ्तार

मैट्रीमोनियल साइट के जरिए चार अलग-अलग महिलाओं से शादी कर ठगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शादी का झूठा आश्वासन देकर और महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाकर ये उनका शिकार किया करता था।

ठाणे। मैट्रीमोनियल साइट के जरिए चार अलग-अलग महिलाओं से शादी कर ठगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शादी का झूठा आश्वासन देकर और महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाकर ये उनका शिकार किया करता था। यह वो शख्स है जो भोली-भाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता था। यह शख्स उन महिलाओं को ज्यादातर टारगेट बनाया करता था जिनकी जल्दी शादी नहीं हो रही, शादी और प्यार के झांसे में फंसाकर आरोपी महिलाओं से काफी पैसे ऐंठ चुका है। यह मामला तब सामने आया जब एक महिला इस आरोपी के झांसे में आ गई और उसे समझ आया कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

thane,maharashtra,marriage,fraud,ठाणे,महाराष्ट्र,शादी

पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसने इस तरह और भी महिलाओं को झांसा दिया है। आरोपी संजय वर्मा ने एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल तैयार करके महिलाओं को शादी का प्रस्ताव देने के लिए खुद को बहुत बड़ा बिजनेसमैन बताता था। आरोपी संजय वर्मा ने अपनी प्रोफाइल पोस्ट की थी और महिला की वेबसाइट के जरिए ही पहचान हुई थी। आरोपी ने महिला से जान पहचान बढ़ाई और फिर महिला से शादी कर ली। इसके बाद इसने शादी के नाम पर और बिजनेस को आगे बढ़ाने के नाम पर महिलाओं से खूब पैसे बटोरे।

बता दें कि संजय अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुका है और उसके साथ भी उसने काफी बड़ी धोखाधड़ी की है। साथ ही उसने अब तक 4 महिलाओं से शादी की है। इस बात को खुद संजय ने कबूला है और पुलिस के सामने चारों महिलाओं को इसी तरह से अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करके लाखों रुपए अब तक ऐंठ चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+