महाराष्‍ट्र ठाणे नगर निगम का ऐलान- जिन कर्मचारियों ने नहीं लगवाया है कोरोना का टीका, उन्‍हें नहीं मिलेगी सैलरी

मुंबई, 09 नवंबर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए एक मात्र उपाय वैक्‍सीनेशन ही है। इसीलिए केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना वैक्‍सीनेशन को लेकर सख्‍ती बरत रही हैं। पहले दिल्‍ली में वैक्‍सीन ना लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों की आफिस में एंट्री पर रोक लगाई गई थी वहीं अब महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने नया फरमान जारी किया है।

vaccine

टीएमसी ने कहा जिन कर्मचारियों ने कोविड 19 से बचाव के लिए अभी त‍क वैक्‍सीन की पहली डोज नहीं ली है, उन्‍हें वेतन नहीं दिया जाएगा। ये निर्णय सोमवार को नगर आयुक्त डॉ विपिन शर्मा और ठाणे के मेयर नरेश म्हस्के सहित वरिष्ठ टीएमसी अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

सोमवार देर रात जारी टीएमसी की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार जिन कर्मचारियों ने पहली खुराक नहीं ली है, उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा। इसमें ये भी साफ लिखा है कि जिन नागरिक कर्मचारियों ने निर्धारित अवधि के भीतर अपनी दूसरी टीका खुराक नहीं ली है, उन्हें भी उनका वेतन नहीं मिलेगा।

इसके साथ ही टीएमसी ने सभी कर्मचारियों के लिए अपने संबंधित कार्यालयों में टीकाकरण प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया है। बैठक के बाद मेयर नरेश म्हस्के ने मीडिया से कहा कि ये उपाय इस महीने के अंत तक शहर में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मंगलवार से मुंबई से सटे शहर में बड़े स्‍तर पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।

महापौर ने लक्ष्य हासिल करने में नागरिकों का सहयोग मांगा और उनसे वैक्सीन शॉट लेने की अपील की, और जिन्होंने अभी तक वैक्‍सीन की पहली डोज भी नहीं लगवाई है। टीएमसी ने विभिन्न टीकाकरण केंद्र उपलब्ध कराए हैं, जिनमें 'ऑन-व्हील्स' इनोक्यूलेशन सुविधाएं और जंबो टीकाकरण केंद्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शहर में नियमित आउटरीच कैंप भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम के तहत, स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, कार्यकर्ता और नर्स घर-घर जाकर वैक्सीन नहीं लेने वालों का विवरण एकत्र करेंगे। इसके लिए कुल 167 टीमों का गठन किया गया है। अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों से जवाब मांगा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+