गरबा इंवेट से लौट रही नाबालिग लड़की, कार में आए दो युवक खींच ले गए

ठाणे। महाराष्‍ट्र के ठाणे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 27 साल की एक नाबालिग लड़की को उसके पड़ोस मे रहने वाले दो युवकों ने उस वक्‍त किडनैप कर लिया जब वो एक गरबा इवेंट से घर वापस लौट रही थी। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पीडि़ता बदलापुर टाउनशिप के रमेशवाड़ी इलाके की रहने वाली है। वो अपने कुछ रिश्‍तेदारों के साथ गरवा डांस इवेंट में गई थी।

गरबा इंवेट से लौट रही नाबालिग लड़की, कार में आए दो युवक खींच ले गए

पुलिस ने बताया कि इवेंट समाप्‍त होने के बाद पीडि़ता अपनी मौसी और मौसेरी बहन के साथ पैदल ही घर वापस लौट रही थी। उसी समय दो युवक आए और उसे कार में खींचकर भाग गए। उसके बाद पीडि़ता की मौसी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की मौसी ने ही दोनों युवकों की शिनाख्‍त की है जो उसके पड़ोस में रहते हैं।

पीडि़ता के परिजनों ने पड़ोसियों को खोजने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं मिले तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में आईपीसी की धारा 363 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+