'राजनीति कोई सिनेमा का नहीं, युद्ध का मैदान है', पहली रैली में साउथ सुपरस्टार विजय की हुंकार
Vijay Thalapathy: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से राजनेता बने थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने रविवार 27 अक्टूबर को पहला राजनीतिक भाषण दिया। एक्टर और टीवीके अध्यक्ष विजय ने अपना पहला भाषण तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले के विक्रवंडी क्षेत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'राजनीति कोई सिनेमा का मैदान नहीं है। यह एक युद्ध का मैदान है।'
थलापति विजय ने कहा,'यहां एक समूह एक ही गाना गा रहा है। जो भी राजनीति के लिए आता है, उसे एक खास रंग दे रहा है और लोगों को धोखा दे रहा है। वे भूमिगत डीलिंग कर रहे हैं। द्रविड़ मॉडल के नाम पर, वे लोगों को धोखा दे रहे हैं क्योंकि वे जनविरोधी सरकार हैं।'

इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति कोई सिनेमा का मैदान नहीं है। यह एक युद्ध का मैदान है। इसमें थोड़ी गंभीरता होगी। चाहे वह सांप हो या राजनीति, अगर हम इसे गंभीरता और थोड़ी हंसी-मजाक के साथ हाथ में लेंगे, तभी हम इस क्षेत्र में टिक पाएंगे और विरोधियों से निपट पाएंगे। हमें जमीन पर सावधान रहना होगा।
थलापति विजय ने कहा कि विचारधारा के संदर्भ में, हम द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद को अलग नहीं करने जा रहे हैं। वे इस मिट्टी की दो आंखें हैं। हमें खुद को किसी विशिष्ट पहचान तक सीमित नहीं रखना चाहिए। धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय की विचारधारा हमारी विचारधारा है और हम उसी के आधार पर काम करने जा रहे हैं।
राजनीति में असफलताओं और सफलताओं की कहानियां पढ़ने के बाद। मैंने अपना करियर और वह वेतन शिखर पर छोड़ दिया है और मैं आपका विजय बनकर यहां आया हूं, आप सभी पर भरोसा करता हूं। बता दें, थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) का ये पहला सम्मेलन है। इस सम्मेलन को लेकर उनके फैंस बेकरार थे।
सुनने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के विक्कारावंडी में कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही पहुंचना शुरू कर दिया था। इसके चलते चेन्नई-त्रिची एनएच पर ट्रैफिक जाम हो गया था। सम्मेलन स्थल पर लाखों की संख्या में थावेका स्वयंसेवक अपने नायक को देखने की उत्सुकता से जुटे हुई दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें:- Bandra Stampede: 8 नवंबर तक प्लेटफॉर्म से नहीं मिलेगा टिकट, 7 हजार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था
वहीं, किसी आयोजन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टी से 6 हजार पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टर्स के साथ 18 मेडिकल टीमें और 22 एंबुलेंस तैनात रहीं।












Click it and Unblock the Notifications