थाईलैंड में जवान ने शॉपिंग मॉल में की फायरिंग, करीब 17 की मौत
बैंकॉक। थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी शहर कोरात में शॉपिंग मॉल के अंदर फायरिंग की खबरें सामने आ रही हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, थाई सैनिक ने भीड़ पर फायरिंग की है। जिसमें लगभग 17 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। सैनिक ने भीड़ पर मशीनगन से फायरिंग की है। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। फायरिंग की घटना के बाद पुलिसबल ने घटनास्थल के आसपास के किमी के इलाके को सील कर दिया गया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह घटना थाईलैंड के पूर्वोत्तर शहर कोरात की है। सेना की एक गाड़ी में सवार होकर सैनिक लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाता चला गया। जाकरापंथ थोमा नाम का एक संदिग्ध व्यक्ति इस गोलीबारी को सोशल मीडिया पर लाइव कर रहा था। वह कोरात शॉपिंग मॉल में छिपा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, इस बंदूकधारी ने सबसे पहले सैन्य बेस में अपने कमांडर और दो अन्य जवानों को मार डाला। इसके बाद शॉपिंग मॉल में करीब 20 लोगों को बंधक बना लिया। उसने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि उसे बदला लेना था।












Click it and Unblock the Notifications