Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: अचानक कार लेकर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा शख्स, प्लेन के पास जाने वाला था तभी....

Car On Airport Runway: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी कार लेकर एयरपोर्ट के अंदर घूस गया। इसके बाद वो रनवे पर भी पहुंचा और वहां पर तेज स्पीड में कार दौड़ाई, हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उस पर काबू पाया। शख्स की पहचान प्राथीपत मासाकुल के रूप में हुई है। साथ ही उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हैरान रह गया ग्राउंड स्टाफ

हैरान रह गया ग्राउंड स्टाफ

जानकारी के मुताबिक बैंकाक (Bangkok) के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट (Suvarnabhumi Airport) पर एक विमान लैंड होने के बाद ग्राउंड स्टॉफ अपने काम में जुटा था। इसी बीच उनको रनवे पर एक कार आते हुए दिखाई दी। आमतौर पर रनवे पर एयरलाइन्स की कैब पायलट और कर्मचारियों को लाने ले जाने का काम तो करती हैं, लेकिन वो रनवे की तरफ कम ही जाती हैं। साथ ही उनका रंग भी दूसरा होता है। ऐसे में सभी कर्मचारी उसे देखकर हैरान रह गए। जब कार उनके करीब पहुंची तो सारा मामला समझ में आया।

सुरक्षा में चूक के लिए कौन जिम्मेदार?

थाईलैंड (Thailand) की राजधानी बैंकाक है, जिस वजह से वहां के एयरपोर्ट की सुरक्षा भी काफी ज्यादा कड़ी रहती है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे किस कर्मचारी ने बनाया ये नहीं पता चल पाया। वीडियो में कई लोग आपस में बात करते हैं, उन्हें ये कहते हुए सुना गया कि मुझे नहीं पता कि कार रनवे पर कैसे आई। उन्होंने इसके लिए एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने भी इस मामले को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना है।

प्लेन के पास पहुंचा शख्स

प्लेन के पास पहुंचा शख्स

वहीं काफी मेहनत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स पर काबू पाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब सिरफिरा शख्स कार रनवे पर दौड़ा रहा था, तो वहां पर एक प्लेन भी खड़ा था। वो प्लेन को कोई नुकसान पहुंचाता उससे पहले उसे रोक लिया गया। बाद में पता चला कि सिरफिरा युवक ड्रग्स के नशे में था। पूछताछ में उसने बताया कि वो गलत दिशा में मुड़ गया था, जिस वजह से ऐसा हुआ। बाद में जब अधिकारियों ने जांच की तो उसकी गाड़ी में ड्रग्स भी मिला।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+