दुनिया की बेहतरीन ई-कार बनाने वाली कंपनी Tesla की भारत में धमक, यहां लगेगा प्लांट

Electric Car Company Tesla Unit Bengaluru: दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क भारत से अपने बिजनेस की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। टेस्ला ने भारत के विशाल बाजार को अपना लक्ष्य बनाया है, जिसके बाद भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों के उद्योग में तेजी आएगी और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। टेस्ला ने इसके लिए कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू को चुना है। जानकारी के मुताबिक ऑटोमेकर 6 महीने से स्थानीय अधिकारियों के साथ बैंगलुरू में कार असेंबली प्लांट पर बातचीत कर रहा था।

Elon Musk

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है कि टेस्ला इलेक्ट्रिक कार के उत्पादन के लिए अपना प्रदेश में प्लांट स्थापित करेगी। खबर के मुताबिक पिछले महीने टेस्ला मोटर्स इंडिया और एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने बैंगलुरू में ऑफिस रजिस्टर कराया था, जिसके बाद यहां ऑफिस की शुरुआत हो गई। टेस्ला ने बैंगलुरू पर इसलिए फोकस किया है कि यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ कई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है।

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क के 13 जनवरी के ट्वीट के मुताबिक उन्होंने भारत में आने का वादा किया था और बताया था कि भारत के कई राज्यों के ऑफिस, शोरूम, रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर खोलने के लिए बातचीत की जा रही है। वहीं खबर ये भी है कि कंपनी भारत में अपना टेस्ला मॉडल 3 पहले ला सकती है, जो कि सबसे सस्ती कार है। Model 3 टेस्ला की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।

हालांकि अभी टेस्ला ने अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं बनाया है। इसलिए हो सकता है कि इसे बड़ी संख्या में आयात किया जाएगा और भारतीय ग्राहकों को बेचा जाएगा। अनुमान है कि यह कार भारत में 55 से 60 लाख रुपये की कीमत के बीच में उपलब्ध हो सकती है। दुनिया की बेहतरीन ई-कार बनाने वाली कंपनियों में टेस्ला का नाम शुमार है। कंपनी का बिजनेस वर्ल्ड के कई देशों में फैला है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क इस कंपनी के ऑनर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+