Elon Musk Tesla: टेस्ला के भारत में निवेश की खत्म हुई गुंजाइश! एलोन मस्क ने बंद की बातचीत
Elon Musk: टेस्ला के भारत में निवेश करने की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो चुकि हैं। सूत्रों के अनुसार, एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी के अधिकारियों ने अब भारत से संपर्क करना बंद कर दिया है।
ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एलन मस्क के भारत में टेस्ला निवेश को आगे बढ़ाने की उम्मीद हाल फिलहाल में नहीं है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि एलन मस्क की टीम ने अप्रैल के अंत में भारत दौरा स्थगित करने के बाद नई दिल्ली के अधिकारियों से कोई और पूछताछ नहीं की है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताया गया है कि टेस्ला को पूंजी समस्याएं हैं और निकट भविष्य में भारत में नया निवेश करने की योजना नहीं है।

एलन मस्क ने अप्रैल में भारत की प्लांड यात्रा को रद्द कर दिया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी शामिल थी। टेस्ला में जरूरी मुद्दों का हवाला देते हुए, एलन मस्क ने कहा कि वह पहले घोषित किए अनुसार भारत नहीं आ पाएंगे। उन्होंने बताया कि देश ने विदेशी कार निर्माताओं के लिए आयात करों को कम कर दिया है जो कम से कम 41.5 अरब रुपये ($497 मिलियन) निवेश करने और तीन साल के भीतर एक स्थानीय फैक्ट्री से ईवी उत्पादन शुरू करने का वादा करते हैं।
हालांकि अधिकारियों ने रिपोर्ट के अनुसार कहा कि अगर एलन मस्क फिर से जुड़ने का फैसला करते हैं, तो टेस्ला अभी भी नई आयात कर नीति का लाभ उठा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications