पठानकोट हमले से पहले 20 घंटे तक छिपे रहे थे आतंकी
पठानकोट। पठानकोट के एयरफोर्स के बेस स्टेशन पर आतंकी हमले में एक अहम बात सामने आयी है। बेस स्टेशन पर आतंकी हमला करने से 20 घंटे पहले ही यहां आ चुके थे। दरअसल पठानकोट के एयरबेस पर हमले से पहले चार आतंकी 20 घंटा पहले ही वहां पहुंच चुके थे। लेकिन उन्होंने हमला करने की बजाए अपने दो साथियों का इंतजार किया।
पठानकोट आतंकी हमले में एयरफोर्स के कर्मचारी और अधिकारी भी शक के घेरे में

आतंकी जिस कार से एयरबेस पर पहुंचे थे उसे सुबह तीन बजे ही आतंकियों ने छोड़ा था। इस खुलासे के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसी इस बात का पता लगाने के कोशिश कर रही हैं कि 20 घंटे तक आतंकी किस जगह पर छिपे रहे। गौरतलब है कि गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह का दावा है कि उन्हें आतंकियों ने अगवा कर लिया था और उनकी कार को वह लेकर नदारद हो गया थे।
सलविंदर सिंह की कार एक जनवरी को 11 बजे एयरबेस के पास लावारिस हालत में मिली थी। एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि आतंकी किस वजह से 20 घंटे तक एयरबेस के पास छिपे रहे और उन्होंने इतनी देर से हमला क्यों किया। जांच में यह भी बात सामने आयी है कि एयरबेस की बाउंड्री के पास की फ्लड लाइट खराब थी जिसके चलते आतंकियों दीवार को फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। दीवार पर नॉलान की रस्सी भी पायी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications